भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

कांग्रेस का आरोप, कलेक्टर के सहारे चुनाव जीतना चाहती है भाजपा, तबादलों पर उठाए सवाल

भोपाल। मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा सीटों में उपचुनाव होने को हैं। उससे पहले सरकार ताबड़तोड़ तबादले कर रही हैं। गृह विभाग ने शुक्रवार को भी राज्य पुलिस अधिकारियों के तबादला लिस्ट जारी कर दिया है। ताबड़तोड़ हो रहे तबादलों पर कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए है।
कांग्रेस मीडिया कमेटी के उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की सौदे से बनी सरकार अपने अस्तित्व को बचाने के लिए कैसे-कैसे हथकंडे अपना रही है। इसका प्रमाण है सरकार की तबादला सूची। जैसे ही सरकार को यह पता चला कि चुनाव आयोग प्रेस ब्रीफिंग करने वाला है और किसी भी क्षण उप चुनाव घोषणा हो सकती है उसके ठीक 10 मिनट पहले लगभग डेढ़ सौ पुलिस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी प्रदेश की जनता को याद दिलाना चाहती है कि आज से कुछ दिन पूर्व सरकार की मंत्री इमरती देवी ने कहा था 8-10 सीटें तो हम कलेक्टर से ही जितवा लेंगे। आज इसी बदनीयत से भरी सरकार द्वारा आचार संहिता लगने की आशंका में जो ट्रांसफर किए गए हैं वह इसी  नीयत की तरफ इशारा करते हैं। उन्होंने तबादलों को निरस्त करने मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि यह सारे तबादले निरस्त किए जाएं। चुनाव आयोग के सम्मुख भी हम इसका रिप्रेजेंटेशन करेंगे। अगर अदालत में भी जाना पड़ा तो जाएंगे। जनता के बीच में जाकर भी इन सूचियों को दिखाकर हम बताएंगे कि सरकार किस तरह से जनमत लूटने की और लोकतंत्र की हत्या करने की द्वितीय योजना बना रही है।
Share:

Next Post

मुख्यमंत्री ने मेधावी छात्रों को बांटी लैपटॉप की राशि

Fri Sep 25 , 2020
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 40 हजार मेधावी छात्र एवं छात्राओं को लैपटॉप खरीदने के लिए 25-25 हजार रुपए खातों में डाले। राजधानी के मिंटो हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सबसे ज्यादा अंक लाने वाले 60 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।