img-fluid

MP में कांग्रेस पार्षद पर जानलेवा हमला, कट्टे की बट से फोड़ा सिर, दरगाह के पास विवाद शांत कराने पहुंचे थे

May 03, 2026

ग्वालियर। नगर निगम महापौर कार्य परिषद (MIC) सदस्य एवं कांग्रेस पार्षद कांग्रेस पार्षद (Congress Councilor) के साथ कट्टे की नोक पर मारपीट, जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पार्षद बाबा कपूर की दरगाह के पास हो रहे विवाद में बीच बचाव करने पहुंचे थे, लहूलुहान हालत में पार्षद को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने नामजद बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पार्षद शकील मंसूरी से मारपीट
दरअसल यह मामला ग्वालियर थाना क्षेत्र के बाबा कपूर की दरगाह के पास का है। जहां बीती रात दरगाह पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान रईस और फिरोज नाम के बदमाशों पर आरोप है कि उनके द्वारा इमरान नाम के व्यक्ति से विवाद हुआ।कल जैसे तैसे मामला शांत हुआ, लेकिन आज एक बार फिर रईस और फिरोज वहीं पर इमरान से विवाद करने लगे। ऐसे में सूचना मिलने पर झगड़ा शान्त कराने MIC सदस्य व पार्षद शकील मंसूरी पहुंचे। तभी रईस ने पार्षद शकील मंसूरी के सिर पर कट्टे की बट से हमला कर मारपीट शुरू कर दी।


  • दो नामजद और 04 अज्ञात के खिलाफ FIR
    इस दौरान आरोप है कि फिरोज ने पार्षद की सोने की चेन भी लूट ली। जिसके बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोग पार्षद को ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां उनका इलाज शुरू हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। ऐसे में MIC सदस्य शकील मंसूरी की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद और 04 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

    Share:

  • विनेश फोगाट ने बृजभूषण शरण सिंह पर लगाए यौन उत्पीड़न के संगीन आरोप

    Sun May 3 , 2026
    नई दिल्ली: भारत की मशहूर रेसलर विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) ने रविवार (3 मई 2026) को चेतावनी दी कि अगर गोंडा में होने वाले आगामी नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट के दौरान उन्हें या उनकी टीम के सदस्यों को कुछ भी अनहोनी होती है, तो इसके लिए भारत सरकार जिम्मेदार होगी. साथ ही उन्होंने अपने कमबैक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved