15 से अधिक पार्षद एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया ने की मुलाकात-नेता प्रतिपक्ष के नाम पर भी चर्चा
उज्जैन। आज सुबह कांग्रेस के पार्षद और शहर कांग्रेस अध्यक्ष तथा वरिष्ठ नेता भोपाल रवाना हुए और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से मुलाकात की। यहां यह उल्लेखनीय है कि कांग्रेसी पार्षदों की पहली मुलाकात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से हो रही है। आज सुबह शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया के नेतृत्व में कांग्रेस के पार्षद पहुँचे। नेता प्रतिपक्ष के लिए सबसे अव्वल नाम श्रीमती माया राजेश त्रिवेदी का है। इसके अलावा रवि राय का नाम भी प्रमुखता से रखा गया है। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि चर्चा के बाद ही इस संबंध में निर्णय लिया जाएगा और शाम तक घोषणा होगी।
नागपुरः महाराष्ट्र के नागपुर में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक माता-पिता ने ही अपनी 5 साल की बेटी को मार डाला. वह काफी दिनों से बीमार थी. इस मामले में दंपति को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के मुताबिक यह तंत्र मंत्र और अंधविश्वास का मामला है. बच्ची का […]
उज्जैन शहर में ही 45 शराब पीने के स्थान-लोग तो खुले में पीते हैं कई अहाते शहर के बीचों बीच-शाम को लोगों का निकलना भी मुश्किल होता है उज्जैन। शराब पर प्रदेश में लगातार सियासत चल रही है और पूर्व मुख्यमंत्री सहित अन्य लोग शराबबंदी की मांग कर रहे हैं। ऐसे में कल हुई कैबिनेट […]
नगर निगम की भंगार सिटी बस को बेचने की तैयारी-वर्तमान में 25 बसें चलने लायक उज्जैन। 13 साल पहले शहर में चली सिटी बस अब धीरे-धीरे दम तोड़ती नजर आ रही है। पहली किश्त में नगर निगम 39 बस को कंडम घोषित करवा कर बेचने की तैयारी कर रहा है वहीं अभी वर्तमान में उनके […]
50 से कम एक्यूआई माना जाता है स्वास्थ्य के लिए बेहतर-इससे अधिक हुआ तो खतरा उज्जैन। दीपावली का पर्व कल सोमवार को मनाया जाएगा। दीपावली की रात खूब पटाखे फूटेंगे और आतिशबाजी होगी। लेकिन इससे पहले आज सुबह उज्जैन शहरी क्षेत्र की वायु गुणवत्ता का सूचकांक 138 एक्यूआई तक पहुंच गया, जो इस बात का […]