उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा कार्यालय में हुई बैठक

  • राष्ट्रीय ध्वज भाजपा कार्यालय विक्रय केन्द्र पर उपलब्ध रहेंगे

उज्जैन। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 13 से 15 अगस्त के बीच चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर घर पर राष्ट्रीय ध्वज लगे इसके लिए राष्ट्रीय ध्वज लोगों को आसानी से उपलब्ध हो सके, इसे लेकर लोकशक्ति कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई।
जिला मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा ने बताया कि नगर अध्यक्ष विवेक जोशी ने कहा कि तिरंगा हमारी शान, सम्मान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि इस वर्ष का स्वतंत्रता दिवस आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बनकर अपने-अपने घरों पर तिरंगा अवश्य लगाएं और देशभक्ति के भाव के साथ अमृत महोत्सव के पर्व में सहभागी बनें।


नगर के प्रत्येक बूथ स्तर पर हमे सक्रियता और कर्मठता के साथ सभी को हर घर तिरंगा एक अद्भुत अभियान से जोडऩा है और तिरंगे के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को बताना है। अभियान के जिला प्रभारी विशाल राजोरिया ने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ता, प्रमुख पदाधिकारी, व्यापारी बंधु, धार्मिक संगठन एवं अन्य साहित्यिक, सांस्कृतिक क्षेत्रों के प्रमुख लोगों के साथ बैठक कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस अभियान से जोड़ा जाएगा, सबकी सहभागिता के साथ अभियान के लिए हम जुटेंगे तो अच्छे परिणाम मिलेंगे। अभियान प्रारंभ होने की तिथि 13 अगस्त के पूर्व नगर में और बस्तियों में प्रभात फेरियाँ, तिरंगा यात्रा भी निकाली जाएगी, हाथ में राष्ट्रध्वज लेकर चलने के कार्य से अन्य नागरिकों को प्रेरणा मिलेगीऔर राष्ट्रभक्ति की भावना पैदा होगी। साथ ही भाजपा कार्यालय पर विक्रय केंद्र भी बनाया गया है जंहा पर तिरंगा ध्वज न्यूनतम शुल्क पर उपलब्ध रहेगा।

Share:

Next Post

पीएम आवास का काम उज्जैन में नहीं हो पा रहा पूरा, कई सालों से बन रहे

Mon Aug 8 , 2022
एक साल में नई एजेंसी भी पूरा नहीं कर पाई कानीपुरा में पीएम आवास के अधूरे मकानों का काम उज्जैन। करीब 5 साल पहले नगर निगम ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने का काम शुरु कराया था। पहले चरण में 908 मकान बनाने थे। दूसरे चरण में 1098 फ्लेट बनाना तय हुआ था। […]