img-fluid

नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन छोड़ने पर कांग्रेस में चर्चा, दिग्विजय बोले रोकना चाहिए था; सोनिया गांधी ने दी अलग राय

September 30, 2026

नई दिल्ली :में मंगलवार को हुई कांग्रेस कार्यसमिति (Congress Working Committee) की बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त (Chief Election Commissioner) ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) के खिलाफ रणनीति और वोट चोरी के मुद्दे के साथ बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के INDIA गठबंधन से बाहर जाने पर भी चर्चा हुई। बैठक बुधवार को होने वाली विपक्षी INDIA गठबंधन की बैठक से एक दिन पहले हुई थी। नीतीश कुमार पहले INDIA गठबंधन का हिस्सा थे, लेकिन बाद में वह NDA के साथ चले गए। बैठक में उनके गठबंधन छोड़ने को लेकर कांग्रेस नेताओं के बीच अलग-अलग राय सामने आई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह(Digvijay Singh) ने कहा कि INDIA गठबंधन को नीतीश कुमार को जाने से रोकना चाहिए था और अगर ऐसा होता तो राजनीतिक परिस्थितियां अलग हो सकती थीं। इस पर कांग्रेस ( Congress)संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि नीतीश कुमार को जाना ही था और वह गठबंधन से बाहर निकलने का रास्ता तलाश रहे थे।

नीतीश कुमार के मुद्दे पर हुई इस चर्चा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार गठबंधन का संयोजक बनने की कोशिश कर रहे थे और उनकी यह कोशिश महज दिखावा थी। इस तरह कार्यसमिति की बैठक में नीतीश कुमार के पुराने राजनीतिक गठबंधन और उनके INDIA से बाहर निकलने को लेकर पार्टी के भीतर अलग-अलग आकलन सामने आए। यह चर्चा ऐसे समय हुई जब कांग्रेस समेत विपक्षी दल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अपनी रणनीति को लेकर सक्रिय हैं। बुधवार को होने वाली INDIA गठबंधन की बैठक में वोट चोरी और चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जानी थी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में विपक्षी दल आगे की रणनीति पर विचार करने वाले थे।

INDIA गठबंधन की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी समेत कई घटक दलों के नेताओं के शामिल होने की बात कही गई। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि द्रमुक गठबंधन का हिस्सा है और उम्मीद जताई कि सभी दल बैठक में मौजूद रहेंगे। बैठक का प्रमुख मुद्दा वोट चोरी के आरोपों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रणनीति तैयार करना था। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में भी चुनाव आयोग और वोट चोरी के मुद्दे पर गंभीर चर्चा हुई। कांग्रेस ने इन मुद्दों को लेकर विपक्षी दलों के साथ आगे की रणनीति बनाने पर जोर दिया।


  • मंगलवार की बैठक के दौरान राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के बीच हुई एक बातचीत ने भी मौजूद नेताओं का ध्यान खींचा। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, वोट चोरी के मुद्दे पर चर्चा के दौरान खरगे ने राहुल गांधी के प्रति समर्थन जताते हुए कहा कि हम आपके पीछे चल रहे हैं। इस पर राहुल गांधी मुस्कुराए और कहा कि बहुत पीछे तो नहीं हैं। उनकी इस बात पर बैठक में मौजूद सदस्यों के चेहरे खिल उठे। इसके बाद खरगे ने कहा कि आपके साथ चल रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम के बीच कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन छोड़ने का मुद्दा भी सामने आया, जहां दिग्विजय सिंह और सोनिया गांधी की अलग-अलग राय देखने को मिली। एक तरफ दिग्विजय सिंह ने उनके गठबंधन में बने रहने की स्थिति को राजनीतिक रूप से अलग बताते हुए उन्हें रोकने की बात कही, वहीं सोनिया गांधी ने कहा कि नीतीश कुमार पहले से ही बाहर निकलने का रास्ता तलाश रहे थे और उनका जाना तय था।

    Share:

  • अजीत अगरकर के बाद प्रज्ञान ओझा को मिली अंतरिम चीफ सिलेक्टर की जिम्मेदारी, 29 सितंबर की बैठक की संभाली कमान

    Wed Sep 30 , 2026
    नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) की सिलेक्शन कमिटी में बड़ा बदलाव हुआ है। अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) का कार्यकाल भले ही 4 अक्टूबर तक है, लेकिन उससे पहले ही प्रज्ञान ओझा (Pragyan Ojha) को अंतरिम तौर पर चीफ सिलेक्टर की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। अगरकर 29 सितंबर को गुवाहाटी (Guwahati) में हुई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved