भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

कांग्रेस अनुशासन समिति की बैठक कल

भोपाल। अनुशासन के मामलों को कांग्रेस अब सख्त हो गई है। नई अनुशासन समिति की पहली बैठक 12 जनवरी को होने जा रही है। इस बैठक में हाल ही में हुए विधानसभा उपचुनाव के मामलों के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष पर दिए गए बयान भी शामिल किए जाएंगे। बैठक में करीब दस मामलों पर विचार होगा। दो पूर्व मंत्रियों डॉ. गोविंद सिंह और लाखन सिंह यादव से जुड़े मामले भी इस बैठक में रखे जाएंगे। डॉ. गोविंद सिंह पर भिंड जिले के जिला अध्यक्ष श्रीराम बघेल ने आरोप लगाया था कि उन्होंने मेहगांव सीट के कांग्रेस उम्मीदवार हेमंत कटारे को हराने का काम किया है। उन्होंने गोविंद सिंह के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित कर प्रदेश अध्यक्ष को भेजा था। ये मामला अब अनुशासन समिति के पास है। वहीं लाखन सिंह यादव ने नगरीय निकाय चुनाव को लेकर हुई बैठक में कहा था कि कमलनाथ के सर्वे धरे के धरे रह गए, वे कह रहे थे कि सभी सीटें जीतेंगे। लाखन सिंह का ये वीडियो वायरल हो गया और जानकारी संगठन तक पहुंच गई। हालांकि इस मामले की शिकायत नहीं की गई है लेकिन अनुशासन समिति इस पर भी विचार करेगी।

इन मामलों पर भी होगा विचार
कांग्रेस नेता हरपाल सिंह ठाकुर और ब्रजभूषण नाथ ने भी सोशल मीडिया के जरिए कमलनाथ पर सवाल उठाए थे। अनुशासन समिति इन मामलों पर भी सुनवाई कर सकती है। इसके अलावा कई और नेताओं के सोशल मीडिया पर कमेंट आए थे, इस बारे में फिलहाल तय नहीं है कि उनको इस बैठक में शामिल किया जाएगा या नहीं।

Share:

Next Post

बुवाई से पहले ही किसानों को पता चल जाएगा फसल का मूल्य

Mon Jan 11 , 2021
जनेकृविवि के अर्थशास्त्र विभाग ने तैयारी की वेबसाइट, मौजूदा बाजार के हाल पर रखेगी नजर भोपाल। फसल उगाने से पहले ही किसानों को कटाई के बाद मिलने वाली फसल की कीमत का पता चल जाएगा। इससे किसान उचित निर्णय लेने में सक्षम होंगे। इसके लिए जवाहरलाल नेहरू कृषि विवि ने एक ऐसी वेबसाइट तैयार की […]