
भोपाल: मध्य प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के लिए लड़ाई अब एक नया मोड़ लेता दिखाई दे रही है. कांग्रेस ने मंदसौर की पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है. वहीं, बीजेपी ने अपनी पार्टी के पास मौजूद दो सीटों के लिए अपने नेशनल जनरल सेक्रेटरी तरुण चुघ और मध्य प्रदेश बीजेपी के स्टेट सेक्रेटरी रजनीश अग्रवाल को अपना उम्मीदवार बनाया है.
दिग्विजय सिंह की खाली हो रही इस सीट से काफी समय बाद कांग्रेस ने किसी महिला चेहरे को उम्मीदवार बनाया गया है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ट्वीट कर मीनाक्षी को बधाई भी दी. इस सीट से कई उम्मीदवार दौड़ में थे.
उन्होंने लिखा, ‘कांग्रेस नेतृत्व ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य के लिए मीनाक्षी नटराजन पर विश्वास जताया है. मीनाक्षी महात्मा गांधी जी के आदर्शों पर चलने और सादगी के लिए जानी जाती हैं.’ उन्होंने आगे लिखा, ‘संसद में वो मध्य प्रदेश की सशक्त आवाज बने. इन्हीं शुभकामनाओं के साथ उन्हें हार्दिक बधाई.’
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved