भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

राहुल गांधी की यात्रा से कांग्रेस गदगद… मालवा-निमाड़ की 66 विधानसभा सीटों पर फोकस

भोपाल। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश में प्रवेश कर चुकी है और इसके साथ ही मध्यप्रदेश कांग्रेस में एक नया उत्साह नजर आ रहा है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मध्यप्रदेश में एंटर होने के बाद लोगों की जो भीड़ नजर आई उसे देखकर कांग्रेस उत्साहित नजर आ रही है। राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 13 दिनों तक मध्यप्रदेश में रहेंगे। यात्रा का फोकस मालवा-निमाड़ इलाके पर है और यात्रा मालवा निमाड़ इलाके के 6 जिलों से होकर गुजरेगी। पार्टी का पूरा फोकस इस क्षेत्र की 66 विधानसभा सीटों पर है। मध्यप्रदेश में आने वाले साल 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं ऐसे में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के कई राजनीतिक मायने भी निकल रहे हैं ।
अगर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मध्यप्रदेश के रूट की बात की जाए तो बुरहानपुर से प्रदेश में एंटर होने के बाद यात्रा धीरे-धीरे पहले खंडवा फिर खरगौन, फिर इंदौर इसके बाद उज्जैन और आखिर में आगर जिले से होते हुए राजस्थान में निकल जाएगी। जिन जिलों से यात्रा निकलेगी अगर उनकी विधानसभा सीटों पर नजर डालें तो उनमें 30 विधानसभा सीटें हैं जिनमें से 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 14 और भाजपा को 13 सीटों पर जीत मिली थी जबकि तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते थे। राहुल की यात्रा मुख्य रूप से मालवा-निमाड़ पर केन्द्रित है ऐसे में कहा जा रहा है कि मालवा निमाड़ में राहुल की यात्रा से कांग्रेस का हाथ और मजबूत हो सकता है।

किस जिले में कितनी सीटें

  • बुरहानपुर जिला: नेपानगर (बुरहानपुर सीट से निर्दलीय सुरेन्द्र सिंह विधायक, नेपानगर से कांग्रेस की सुमित्रा देवी कासडेकर विधायक)
  • खंडवा जिला: मांधाता, हरसूद, पंधाना (खंडवा-भाजपा के देवेन्द्र वर्मा विधायक, मांधाता- भाजपा के नारायण सिंह पटेल विधायक, हरसूद-भाजपा के विजय शाह विधायक, पंधाना- भाजपा के राम डांगोर विधायक)
  • खरगौन: भीकनगांव (अजजा), बड़वाह, महेश्वर (अजा), कसरावद, भगवानपुरा (अजजा)
    (खरगोन- कांग्रेस के रमेश चंद्र जोशी विधायक, भीकनगांव-कांग्रेस के ध्यानसिंह सोलंकी विधायक,बड़वाह- कांग्रेस के सचिन बिड़ला विधायक, महेश्वर- कांग्रेस की विजयसाधौ लक्ष्मी साधो विधायक, कसरावद- कांग्रेस के सचिन यादव विधायक,भगवानपुरा- निर्दलीय केदार डावर विधायक )
  • इंदौर जिला: 1, इंदौर-2, इंदौर-3, इंदौर-4, इंदौर-5, देपालपुर, महू, राऊ, सावेर
    (इंदौर-1- कांग्रेस के संजय शुक्ला विधायक, इंदौर-2- भाजपा के रमेश मेंदोला विधायक,इंदौर-3- भाजपा के आकाश विजयवर्गीय विधायक, इंदौर-4- भाजपा की मालिनी गौड़ विधायक, इंदौर-5-भाजपा के महेन्द्र हार्डिया विधायक, देपालपुर- कांग्रेस के विशाल पटेल विधायक, महू- भाजपा की ऊषा ठाकुर विधायक, राऊ-कांग्रेस के जीतू पटवारी विधायक, सांवेर- भाजपा से हरदीप सिंह डंग विधायक)
  • उज्जैन जिला: उत्तर, उज्जैन दक्षिण, नागदा-खाचरोद, महिदपुर, तराना, घटिया, बडऩगर
    (उज्जैन उत्तर- भाजपा के पारस जैन विधायक, उज्जैन दक्षिण- भाजपा के मोहन यादव विधायक, नागदा-खाचरोद- कांग्रेस के दिलीप सिंह गुर्जर विधायक, महिदपुर- भाजपा के बहादुर सिंह विधायक, तराना- कांग्रेस के महेश परमार विधायक, घटिया- कांग्रेस के रामलाल मालवीय, बडऩगर-कांग्रेस के मुरली मोरवाल विधायक)
  • आगर जिला : (एससी), सुसनेर
    (आगर- कांग्रेस के विपिन वानखेड़े विधायक, सुसनेर- निर्दलीय विक्रम सिंह राणा विधायक)
Share:

Next Post

अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीस और ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुनवाई 12 दिसंबर तक टली

Thu Nov 24 , 2022
नई दिल्ली । दिल्ली की एक अदालत में (In Delhi Court) गुरुवार को अभिनेत्री (Actress) जैकलीन फर्नाडीस (Jacqueline Fernandez) और ठग सुकेश चंद्रशेखर (Thug Sukesh Chandrasekhar) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में (In Money Laundering case) सुनवाई (Hearing) 12 दिसंबर तक के लिए (Till December 12) टल गई (Adjourned) । फर्नाडीस गुरुवार सुबह मामले के […]