भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

प्रदेश में सरकार गिरने के बाद थम गई है Congress

  • सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित रह गए हैं कांग्रसी नेता

भोपाल। देश एवं प्रदेश में जनता महंगाई से जूझ रही है। डीजल-पेट्रोल (Diesel-Petrol), रसोई गैस एवं खाद्य तेल एवं उत्पादों की चीजें आसमान छू रही हैं। कोरोना (Corona) से लोग बड़ी संख्या में प्रभावित हुए है। ऐसे लोगों के लिए सरकारी इंतजाम नाकाफी है। लेकिन भयाभय संकट (Panic Crisis) की इस घड़ी में विपक्ष जनता के बीच से नदारद है। प्रदेश में सरकार गिरने के बाद से कांग्रेस (Congress) पूरी तरह से सिमट गई है। कांग्रेस (Congress)  की सभी गतिविधियां ठप सी हो गई हैं। नेता और कार्यकर्ता सोशल मीडिया (Social Media) पर बयान जारी करके और ट्वीट करके लोकतंत्र में विपक्ष का धर्म निभा रहे हैं।
पिछले कुछ महीनों से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ (Kamalnath) दिल्ली में ज्यादा सक्रिय हैं। वे मप्र से ज्यादा समय अब दिल्ली की राजनीति को दे रहे हैं। ऐसे में मप्र में कांग्रेस (Congress) नेतृत्वविहीन होती दिख रही है। कांग्रेस हाईकमान (Congress High Command) भी मप्र को लेकर कोई लोकतांत्रिक निर्णय नहीं ले पाया है। पार्टी के नेता धीरे-धीरे निष्क्रिय हो रहे हैं, उनके समर्थकों का भी मनोबल टूट रहा है। विपरीत हालातों के बावजूद भी कांग्रेसी नेता निकट भविष्य में होने वाले निकाय चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने और अगले विधानसभा चुनाव में सत्ता में वापसी का सपना देख रहे हैं।

जिम्मेदारी से भटकी कांग्रेस
सत्ता से बेदखल होने के बाद कांग्रेस विपक्ष की जिम्मेदारियों से पीछे हट गई है। सड़क से लेकर सदन तक कांग्रेस सरकार की हां में हां मिलाती दिखी है। 15 महीने के दौरान प्रदेश में कोरोना संकट की वजह से जनता की हालत खराब हुई है। देश में किसान आंदोलन चल रहा है। सरकारी फैसलों से जनता परेशान है। कर्मचारी संगठन आंदोलन कर रहे हैं। डॉक्टर, नर्स, आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आंदोलन कर चुकी है। विभिन्न कर्मचारी संगठन भी मांग कर रहे हैं। निजी स्कूलों की मनमानी चल रही है। कोरोना काल में निजी अस्पतालों में जमकर लूट मचाई। ऐसे विकट हालातों में कांग्रेस के नेता घर से बाहर नहीं निकले।

भाजपा सरकार में फिर भी सड़क पर
इधर भाजपा देश एवं प्रदेश में सरकार में है। इसके बावजूद भी भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच हैं। कांग्रेस की तरह भाजपा नेता ट्वीट भी करते हैं, लेकिन वे जनता के बीच भी पहुंच रहे हैं। जबकि कांग्रेसी सिर्फ ट्वीट तक सीमित रह गए हैं।

Share:

Next Post

कांवड़ यात्रा को लेकर उत्‍तराखंड में बड़ी बैठक, CM धामी ने कही यह बात

Fri Jul 9 , 2021
देहरादून. उत्तराखंड में चार धाम यात्रा पर कोर्ट के स्टे के बाद कांवड़ यात्रा के आयोजन को लेकर बैठकों का दौर जारी है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 2021 में होने वाली कांवड़ यात्रा के आयोजन को लेकर राज्‍य सचिवालय में उच्‍चाधिकारियों के साथ बड़ी बैठक की है. बैठक में कांवड़ यात्रा के आयोजन को लेकर […]