भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

भाजपा नेताओं के चुनाव क्षेत्र में किसानों की भीड़ जुटाएंगे कांग्रेसी

  • मुख्यमंत्री के चुनाव क्षेत्र बुधनी से हो चुकी है शुरूआत

भोपाल। प्रदेश में किसान आंदोलन का कोई असर नहीं दिख रहा है, लेकिन कांग्रेस किसान कानून के नाम पर प्रदेश में सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रही है। कांग्रेस भाजपा नेताओं के चुनाव क्षेत्र में किसानों के साथ ट्रैक्टर रेैली और प्रदर्शन करेगी। इसकी शुरूआत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के चुनाव क्षेत्र बुधनी से हो चुकी है। हाल ही में कांग्रेस के दो बड़े नेता दिग्विजय सिंह और अरुण यादव ने बुधनी में किसानों की सभाएं की है। चूंकि अरुण यादव ने पिछला विधानसभा चुनाव शिवराज के खिलाफ बुधनी से लड़ा था। ऐसे में वे बुधनी में किसानों के बीच गए थे। अब कांग्रेस अन्य भाजपा नेताओं के चुनाव क्षेत्र में भी इसी रणनीति के तहत आंदोलन करेंगी। किसानों के मुद्दे पर अब कांग्रेस पार्टी सीएम के साथ सभी मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्र में बड़े कार्यक्रम करेगी. बृजेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि मंत्रियों के क्षेत्र में किसान और जनता परेशान हैं और स्थानीय मुद्दों पर अब कांग्रेस पार्टी मंत्रियों को कटघरे में खड़ा करने का काम करेगी।

मंत्रियों की करेंगे घेराबंदी
कांग्रेस ने शिवराज सरकार के मंत्रियों की घेराबंदी की रणनीति बनाई है। मुख्यमंत्री के बाद अब कांग्रेस नेता मंत्रियों के क्षेत्र में जाएंगे। कांग्रेस उन मंत्रियों के क्षेत्र में बड़ा आंदेालन करने की रणनीति बना रही है, जो कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए हैं। इसी रणनीति के तहत पूर्व मुख्यमंत्री कलमनाथ, दिग्विजय सिंह समेत अन्य नेता ग्वालियर-चंबल में एंट्री करने जा रहे हैं। उपचुनाव के बाद दोनों नेता पहली बार एक साथ ग्वालियर चंबल में जाएंगे। जहां उनके निशाने पर सिंधिया रहेंगे।

Share:

Next Post

मुरैना के दिमनी में जहरीली शराब पीने से दो और मौत

Mon Jan 18 , 2021
दो अन्य की हालत गंभीर भोपाल। मुरैना जिले के जौरा में जहरीली शराब से दो दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत को लेकर सरकार कार्रवाईकर रही है। एसआईटी ने रविवार केा जांच रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंप दी है। इस बीच मुरैना के दिमनी में जहरीली शराब से दो अन्य लोगों की मौत हो गई। जबकि […]