भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

झूठ बोले कौवा काटे अभियान से खोली जाएगी कांग्रेस की पोल

  • कांग्रेस को घेरने के लिए भाजयुमो ने शुरू किया पोस्टर वार

भोपाल। मप्र में इस बार का उपचुनाव अलग कलेवर से लड़ा जाएगा। इसके लिए भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे को घेरने के लिए तरह-तरह के अभियान चलाएगी। भाजपा ने कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार के वचन पत्र के वादों को चुनावी मुद्दा बनाएगी। वह अभियान चलाकर जनता को बताएगी कि सत्ता में रहते हुए कांग्रेस ने किस तरह वादा खिलाफी की है। इसके लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा ने झूठ बोले कौवा काटे अभियान शुरू किया है। भाजपा जनता युवा मोर्चा इस अभियान के तहत भाजपा प्रदेश मुख्यालय समेत कई जगहों पर पोस्टर चस्पा किए गए हैं। जिसमें कौवों के साथ यह लिखा गया है झूठ बोले कौवा काटे। इस अभियान के पीछे युवा मोर्चा का मकसद मध्य प्रदेश में 15 महीने तक रही कमलनाथ सरकार के दौरान किए गए वादों को पूरा न करने की बात को जनता के बीच ले जाना है।

झूठ के खिलाफ अभियान
प्रदेश में सरकार बदलने के बाद अब कांग्रेस के वचन पत्र के वायदों को लेकर सियासत जारी है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार वचन पत्र में किए गए किसान कर्ज माफी के वायदे को पूरा न करने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से एक के बाद एक सवाल कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब भाजपा युवा मोर्चा ने भी झूठ बोले कौवा काटे अभियान के जरिए उप चुनावों से पहले कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को लेकर उन्हें घेरने की कोशिश की है। युवा मोर्चा इन मुद्दों को लेकर युवाओं के बीच अभियान चलाएगा। पोस्टर में कई जगहों यह लिखा गया है कि मध्य प्रदेश के युवाओं से कमलनाथ सरकार ने चार हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता देने का वायदा किया था। लेकिन किसी भी बेरोजगार युवा को यह नहीं दिया गया। यही वजह है कि प्रदेश में भाजपा युवा मोर्चा कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की झूठ के खिलाफ अभियान चलाएगा। और अभियान का नाम झूठ बोले कौवा काटे दिया गया है।

भाजपा अपने वादों की लिस्ट बनाए: सिंह
भाजपा के झूठ बोले कौवा काटे अभियान पर पूर्व मंत्री और सीनियर कांग्रेस नेता डॉक्टर गोविंद सिंह ने पलटवार किया है। गोविंद सिंह ने कहा है कि भाजपा को पहले उन वादों की लिस्ट बनानी चाहिए, जो केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश में 15 सालों तक रहीं भाजपा की सरकार के दौरान किए गए थे। और वे वादे पूरे नहीं किए गए। गोविंद सिंह ने आरोप लगाया है कि भाजपा झूठ बोलती है, बार-बार बोलती है और जोर से बोलती है।

Share:

Next Post

एमबीए की छात्रा से बीएड के छात्र ने की ज्यादती

Mon Jul 20 , 2020
भोपाल। अशोका गार्डन में किराए का कमरा लेकर रहने वाली युवती के साथ कजिन भाई के दोस्त ने ज्यादती कर दी। वारदात को शादी का झांसा देकर अंजाम दिया गया है। दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ाई करते हैं। लड़की एमबीए की पढ़ाई कर रही है, जबकि आरोपी युवक बीएड कर रहा है। पुलिस ने […]