भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

कांग्रेस आज जारी कर सकती है पार्षद प्रत्याशियों की सूची

  • भोपाल के लिए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह लगाएंगे अंतिम मुहर

भोपाल। भोपाल नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियों के नामों की घोषणा आज हो सकती है। इसकेा लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के निवास पर बैठक हो चुकी है। जिसमें लगभग सभी वार्डों के प्रत्याशी तय हेा चुके हैं। जिनमें से ज्यादातर की घोषणा हो सकती है। वहीं इधर भाजपा में भी पार्षद प्रत्याशियों के नामों को लेकर मंथर जारी है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि महापौर के नाम पर अभी पेंच फंसा है। ऐसी संभावना है कि महापौर से पहले पार्षदों की सूची जारी हो सकती है।


भाजपा में आज होगा पार्षदों के नामों पर मंथन
भोपाल नगर निगम के मेयर और पार्षदों के नॉमिनेशन भरने की शुरुआत हो गई है, लेकिन भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। कांग्रेस ने सिर्फ मेयर के लिए विभा पटेल के नाम की ही घोषणा की है, जबकि बीजेपी में खूब माथापच्ची हो रही है। भाजपा कोर कमेटी की मीटिंग आज होने जा रही है। इसमें पार्षदों के नामों पर फैसला होगा।

कांग्रेस में 300 दावेदार, भाजपा 600
शहर में कुल 85 वार्ड हैं। कांग्रेस में इनके लिए 300 से ज्यादा नेताओं ने पार्षद पद के लिए दावेदारी की है। जिला कांग्रेस के पास सभी दावेदारों ने अपने बायोडाटा पेश किए हैं। साथ ही कुछ नेताओं ने सीधे पीसीसी को भेजे हैं। भाजपा में पार्षद के दावेदारों की संख्या दोगुनी है। यानी औसतन एक वार्ड में 6 से 7 दावेदार हैं। ज्यादातर दावेदार पूर्व पार्षद, पार्टी नेता या फिर राजनीतिक परिवार से हैं।

Share:

Next Post

नगर केन्द्रों पर भाजपा करेगी सम्मेलन

Mon Jun 13 , 2022
प्रदेश अध्यक्ष ने की नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों की समीक्षा भोपाल। भारतीय जनता पार्टी नगरीय निकाय चुनाव में नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद केंन्द्रो पर होने वाले सम्मेलन करेगी। साथ ही चुनाव को देखते हुए प्रदेश स्तरीय स्थानीय निकाय चुनाव प्रबंधन समिति की तरह जिले में प्रबंध समिति गठित की जा रही […]