भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

कृषि कानूनों के विरोध में धरने पर बैठी कांग्रेस

  • ब्लॉक स्तर पर कांग्रेसी मोदी सरकार के विरोध में उतरे

भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस कृषि कानून के खिलाफ और किसानों के समर्थन में आज प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन कर रही है। यह प्रदर्शन पूरे प्रदेश में जिला व ब्लॉक स्तर पर किया जाएगा। भोपाल में यह धरना रोशनपुरा चौराहे पर शुरू हो गया है। जिसमें कई नेता पहुंच रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह व पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव भी शामिल हो सकते हैं। प्रदेश संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश जारी किए हैं। इसमें कहा है कि पेट्रोल- डीजल की मूल्यवृद्धि, रसोई गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि, किसान विरोधी काले कानूनों के विरोध और किसानों के समर्थन में प्रदेश में 19 दिसंबर को विरोध दिवस मनाया जा रहा है। पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार किसान विरोधी है। किसान आंदोलन के समर्थन में अब कांग्रेस भी सड़क पर उतरेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश में 6 माह में 267 मंडियों में से 47 मंडी बंद हो चुकी हैं। मंडियां बंद होने की जानकारी सरकारी पोर्टल पर उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि गेहूं का समर्थन मूल्य 1975 रुपए है, लेकिन समर्थन मूल्य पर खरीदी नहीं हो रही है। उन्होंने सरकार के समर्थन मूल्य पर अनाज खरीदी के दावों को खोखला बताया। जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि आज बीजेपी के मंत्री किसानों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं। किसानों को टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ चीन-पाकिस्तान के साथ कनेक्शन बता रहे है।

Share:

Next Post

मंत्री बिसाहूलाल वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के अध्यक्ष नियुक्त

Sat Dec 19 , 2020
भोपाल। राज्य शासन द्वारा जारी आदेशानुसार खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह को मध्यप्रदेश वेयर हाउसिंग एण्ड लॉजिस्टिक्स कार्पोरेशन का अध्यक्ष नियुक्त किया है। बिसाहूलाल सिंह प्रदेश की राजनीति में चर्चाओं में बने हुए हैं। चुनाव आयोग द्वारा 2019 में पड़े आयकर छापों को लेकर हाल ही में चुनाव आयोग ने कार्रवाई […]