
भोपाल । प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी (State President Jitu Patwari) ने कहा कि दतिया में कांग्रेस की जीत (Congress Victory in Datia) जनता के मन की आवाज है (Reflects the voice of People) ।
मध्य प्रदेश के दतिया में हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।इस जीत के बाद राज्य इकाई के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखा है और कहा है कि कॉंग्रेस की यह जीत जनता के मुद्दों पर मुहर लगाने वाली है, लिहाजा प्रदेश सरकार को बुनियादी समस्याओं पर श्वेत पत्र जारी करना चाहिए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री यादव को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि दतिया विधानसभा उपचुनाव का परिणाम एक क्षेत्र का निर्णय नहीं है, बल्कि यह प्रदेश की जनता के मन की उस आवाज का प्रतीक है जो जनहित के वास्तविक मुद्दों को राजनीति के केंद्र में देखना चाहती है। उन्होंने आगे लिखा है कि कांग्रेस ने दतिया के साथ राज्य के जिन मुद्दों को उठाया उसे पर जनादेश ने मुहर लगाई है।
यह परिणाम इस बात का संदेश दे रहा है कि लोकतंत्र में विचार, संवाद और जनहित ही लोकतंत्र की ताकत है। यही ताकत सत्ता और विपक्ष दोनों को जनता के प्रति उत्तरदाई बनाती है, इसके साथ ही यह भी स्पष्ट हुआ है कि राज्य की जनता सकारात्मक राजनीति को ज्यादा महत्व देना चाहती है और विकास आधारित विमर्श भी चाहती है। इसके अलावा वह समस्याएं नहीं समाधान चाहती है।
जीतू पटवारी ने राज्य की बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, किसान, कृषि, युवाओं की बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा, आदिवासी और पिछड़े वर्ग की स्थिति जैसे विषयों को राज्य के लिए चुनौती बताया। साथ ही, इन पर श्वेत पत्र जारी करने की भी मांग की है । कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने मुख्यमंत्री से कहा है कि इन विषयों पर तथ्य, सुझाव और दृष्टिकोण सार्वजनिक रूप से प्रस्तुत करने के लिए कांग्रेस तैयार है।भाजपा सरकार भी तर्क, तथ्य और आंकड़ों के आधार पर अपनी सहमति और असहमति दर्ज कराए । यही स्वस्थ लोकतंत्र की परंपरा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved