भोपाल। देश के अन्नदाता किसानों के शोषण एवं पूंजीपतियों के पोषण पर आधारित कार्यप्रणाली अपनाने के चलते आज संपूर्ण भारत के किसान केंद्र सरकार की नीतियों से क्षुब्ध हैं। किसान विरोधी काले कानून के साथ ही लगातार गैस सिलेण्डरों एवं पेट्रोल-डीजल के दामों में बेतहाशा बढ़ती कीमतों के अलावा आम नागरिकों के लिए बेहद जरूरी रसोई गैस के दाम लगभग सौ रूपए बढ़ाए जाने के खिलाफ 19 दिसम्बर 2020 को जिला कांगे्रस एवं ब्लाक कांगे्रस द्वारा विरोध दिवस मनाते हुए कांगे्रसजनों द्वारा उपवास रखा जायेगा, साथ ही जिला मुख्यालयों पर धरना दिया जायेगा। प्रदेश कांगे्रस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रकाश जैन एवं महामंत्री प्रशासन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया है कि देश की राजधानी दिल्ली के चारों और व अन्य प्रांतों में किसान आंदोलन करते हुए काला बिल वापस लेने की मांग कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार किसानों के शोषण एवं पूंजीपतियों के पोषण से संबंधित तीनों विधेयक वापस लेना नहीं चाहती है। पिछले पंद्रह दिनों से पेट्रोल-डीजल के भाव तो बढ़े ही है साथ ही रसोई गैस के दामें में भी बेतहाशा वृद्धि की जा रही है। लगभग सौ रूपए की बढोत्तरी रसोई गैस के दामों में हुई है। कांगे्रसजनों एवं नागरिकों से अनुरोध है कि जिला एवं ब्लाक मुख्यालयों पर आगामी 19 दिसम्बर को आयोजित होने वाले विरोध दिवस एवं धरना-प्रदर्शन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर किसानों एवं आमजनों के हितों की रक्षा के लिए उठाई जा रही आवाज को बुलंद करें।
Share:Related Articles
मप्र में लैंड टाइटलिंग के लिए बनाए जाएगा कानून, मुख्यमंत्री ने की राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को मंत्रालय में राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में लैंड टाइटलिंग प्रणाली के क्रियान्वयन के लिए कानून बनाया जाएगा। इसके माध्यम से मौका, नक्शा एवं खसरा में समानता होगी तथा विवाद रहित भूमि का भू-स्वामित्व संबंधित भू-स्वामी को प्रदान […]
एक महीने की सजामाफी के लिए जेलों में कैदियों की सूची बनना शुरू हुई
भोपाल। आजीवन कारावास वाले कैदियों को राज्य शासन द्वारा एक महीने की सजामाफी की घोषणा किए जाने के बाद प्रदेशभर की जेलों में ऐसे कैदियों की सूची बनना शुरू हो गई है, जो सजामाफी के पात्र हैं। शासन की इस घोषणा का प्रदेश के हजारों कैदियों को लाभ मिलने जा रहा है। गौरतलग है कि […]
गौशाला की आर्थिक मदद करने पर मिलेगी Income Tax में छूट
भोपाल। मुख्यमंत्री (Cheif Minister) गौसेवा योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) सरकार द्वारा समस्त गोवंश प्रेमी लोगों को गौ वंश संरक्षण और गौ सेवा से जोडऩे के लिए एक अभियान चलाया गया है। सभी नागरिकों को शासन के गौ वंश संरक्षण और गौसेवा अभियान में जोडऩे के लिए गौपालन बोर्ड का पोर्टल www.gopalanboard.mp.gov.in बनाया गया […]