भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

किसानों की मांगों के समर्थन में कांग्रेसी देंगे ज्ञापन

भोपाल। मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किसानों की बगैर सहमति से, उनसे बगैर चर्चा किए तीन नए कृषि कानून लागू किए गए हैं जो कि किसान विरोधी होकर किसानों को पूरी तरह से बर्बाद कर देंगे। इन कानूनों के विरोध में किसान संगठनों ने 8 दिसंबर को भारत बंद का आह्वान किया है, कांग्रेस ने भी देश भर में इस बंद को अपना समर्थन दिया है, उसी के मद्देनजर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी भी मध्यप्रदेश में किसानों के आव्हान पर हो रहे इस बंद को अपना पूर्ण समर्थन देती है। मध्य प्रदेश की सभी जिला इकाइयों को निर्देश दिए गए हैं कि वह बंद के समर्थन में जिला मुख्यालयो पर प्रदर्शन कर किसानों की मांगों का ज्ञापन दें। कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस सदैव किसानों के साथ खड़ी है।कांग्रेस की यूपीए सरकार के किसानों की ऐतिहासिक कर्ज माफी भी की थी, वहीं मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस सरकार ने किसानों का कर्ज माफ किया था।

कांग्रेस का शुरू से संकल्प रहा है कि खेती को लाभ का धंधा बनाना, किसानों को कर्ज के दलदल से निकालना, किसानो को उनकी उपज का सही दाम दिलवाना। कांग्रेस किसानों की इस लड़ाई को सदैव लड़ेगी। कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक किसानों के हर संघर्ष में उनके साथ है और इस बंद का भी कांग्रेस पूर्ण समर्थन करती है।

Share:

Next Post

बॉलीवुड की ये खूबसूरत अभिनेत्री भी हुई कोरोना पॉजिटिव

Tue Dec 8 , 2020
मुंबई। लॉकडाउन के बाद से ट्रैक पर वापस लौटी फिल्म इंडस्ट्री में अब कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। जुग जुग जियो फिल्म की कास्ट के बाद अब कृति सैनन भी कोरोना पॉजिटिव आई हैं। वे चंडीगढ़ में राजकुमार राव के साथ शूटिंग कर रहीं थीं। कृति मुंबई वापस लौट आईं हैं तब उनकी रिपोर्ट […]