भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

भाजपा के बूथ विस्तार की तर्ज पर सदस्यता अभियान चलाएगी कांग्रेस

भोपाल। मप्र भाजपा ने हाल ही में बूथ विस्तारक अभियान चलाकर बूथ स्तर के सदस्यों का डिजिटल डाटा तैयार किया है। अब इसी तरह पर कांग्रेस भी कार्यकर्ताओं का डिजिटल डाटा तैयार करने जा रही है। इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया, आईटी एवं जिला प्रभारियों की बैठक ली है। जिसमें उन्होंने सदस्यता अभियान पर विशेष फोकस करते हुए गांव गांव तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मजबूती प्रदान करने हेतु निर्देशित किया। कमलनाथ ने कहा कि मंडलम, सेक्टर और बूथ में अधिक से अधिक कांग्रेस सदस्यता अभियान चलाएं। घर चलो, घर घर चलो कार्यक्रम में तेजी लाएं, डिजिटल सदस्यता को ज्यादा महत्व दें।

Share:

Next Post

अब सूखा नहीं, समृद्धि बनेगी बुंदेलखंड की पहचान

Mon Feb 21 , 2022
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा का अभिनंदन भोपाल। बुंदेलखंड के हर खेत को पानी मिल सके, लोगों को पेयजल मिले, इसके लिए मोदी सरकार ने केन बेतवा लिंक परियोजना को स्वीकृति दी है। हम अपनी ओर से, बुंदेलखंडवासियों की ओर से केंद्र की मोदी सरकार को बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं एवं […]