भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

महापौर के 16 नामों पर कांग्रेस आज लगाएगी मुहर

  • सभी पार्षद उम्मीदवारों का चयन जिलों में होगा

भोपाल। मप्र कांग्रेस आज मप्र के सभी 16 नगर निगमों में महापौर प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम मुहर लगायेगी। इसके लिये 16 जिलों के पांच पांच नेताओं को भोपाल बुलाया गया है। उनसे चुनावी रणनीति के बारे में भी चर्चा की जाएगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सुबह 11 बजे अपने बंगले पर बैठक आयोजित की है। बैठक में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया, अरूण यादव एवं कोर कमेटी के सदस्य उपस्थित रहेंगे। सूत्रों के अनुसार हर नगर निगम क्षेत्र से पांच पांच नेता भोपाल पहुंच चुके हैं। इन नेताओं की उपस्थित में एक एक नगर निगम पर नाम तय करने के साथ ही चुनावी रणनीति पर भी चर्चा होगी। उम्मीद है दोपहर 2 बजे तक कांग्रेस सभी उम्मीदवारों के नाम तय कर लेगी। बताया जाता है कि इन नामों की अधिकारिक घोषणा 11 जून को की जाएगी।


पार्षद का चयन जिला स्तर पर
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भोपाल में सिर्फ महापौर के नामों के चयन का निर्णय लिया है। नगर निगम, नगर पालिक एवं नगर पंचायत के पार्षदों का चयन स्थानीय स्तर पर करने को कहा गया है। सभी जिलों में 10-12 नेताओं की समितियां बना दी गई है। इन्हें पार्षद चयन के लिये गाईड लाइन सौंपी गई है। इन समितियों को पार्षदों के नाम तय करने का अधिकार दे दिया गया है।

कांग्रेस में परिवारवाद से परहेज नहीं
उदयपुर चिन्तन बैठक में बेशक कांग्रेस ने परिवारवाद से दूरी बनाने का निर्णय लिया था, लेकिन मप्र के स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस में परिवारवाद पूरी तरह हावी है। महापौर के कई टिकट नेताओं के परिजनों को दिये जा रहे हैं। कांग्रेस ने टिकट का क्राइटएरिया मनी पावर, मंसल पावर और मास लीडरशिप रखा है।

Share:

Next Post

प्रत्याशी चयन को लेकर भाजपा की बैठक टली

Thu Jun 9 , 2022
भोपाल। मप्र में 16 महापौर और 6507 पार्षदों का चयन करने भाजपा की भोपाल में आज होने वाली बैठक टल गई है। बताया जाता है नवगठित चुनाव समिति के सदस्यों की अनुपस्थित के कारण बैठक को टाल दिया गया है। संभवत: बैठक शनिवार या रविवार को प्रदेश कार्यालय में होगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा […]