देश मध्‍यप्रदेश राजनीति

कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की परख नहीं रही, इसलिए खो रही अस्तित्व: विष्णुदत्त शर्मा

बुरहानपुर। मध्यप्रदेश में कांग्रेस के दावेदार कहते हैं कि फसल हम बोते हैं और काटकर कोई और ले जाता है। सच्चाई यह है कि कांग्रेस में कभी भी कार्यकर्ताओं की परख नहीं रही। इसीलिए आज कांग्रेस देश और मध्यप्रदेश में अपना अस्तित्व खोती जा रही है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को बुरहानपुर के शाहपुर मंडल में आयोजित युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। सम्मेलन से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कन्यापूजन भी किया।

हमें जनता के विश्वास को बरकरार रखना है
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने गरीब कल्याण और जनहित के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं। शर्मा ने कहा कि जब हम कहते हैं कि कांग्रेस का अस्तित्व समाप्त हो रहा है, तो उसका आशय यह है कि देश और मध्यप्रदेश की जनता केन्द्र व राज्य सरकार की इन सेवाभावी नीतियों को सहर्ष स्वीकार कर रही है। हमें जनता के इस विश्वास को बरकरार रखना है।

विकास को लेकर नंदू भैया की सोच को आगे बढ़ाएंगे
शर्मा ने कहा कि श्रद्धेय नंदू भैया ने पूरे निमाड़ क्षेत्र में भाजपा के विस्तार व जनता की सेवा के लिए अनथक कार्य किया है। क्षेत्र के विकास को लेकर उनकी सोच और विचारों को हम आगे बढ़ाएंगे। शर्मा ने सम्मेलन में आए युवाओं से आह्वान किया कि इस लोकसभा उपचुनाव में हर बूथ पर भाजपा को ऐतिहासिक विजय दिलाकर नंदू भैया को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अलोक शर्मा, शासन के मंत्री इंदरसिंह परमार, पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस, बुरहानपुर जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, गोपीकृष्ण नेमा, इकबाल सिंह गांधी, हर्षवर्धन सिंह चौहान, लक्ष्मण महाजन, नाना पाटिल, युवराज महाजन, योगेश्वर पाटिल, विक्रम चौहान, महेश चौहान, सुजय चौहान, अशोक महाजन सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

हॉकी चैंपियनशिपः मप्र हॉकी अकादमी धमाकेदार जीत के साथ सेमीफाइनल में

Mon Oct 11 , 2021
राउंडग्लास पंजाब, एसजीपीसी और ओडिशा नवल टाटा टीमें भी सेमीफाइनल में भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में खेली जा रही प्रथम सब जूनियर बालक अकादमी नेशनल हॉकी चैंपियनिशप-2021 के सातवें दिन रविवार को मप्र राज्य हॉकी अकादमी ने रोमांचक मुकाबले में 2-1 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। वहीं, राउंडग्लास पंजाब […]