भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

आदिवासी महिला के राष्ट्रपति बनने से घबरा रही कांग्रेस: विष्णुदत्त शर्मा

भोपाल। आजादी के 75 साल हो चुके हैं और देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इन 75 सालों में से 55 सालों तक देश में कांग्रेस ने शासन किया, लेकिन कभी भी जनजातीय समाज के हितों की चिंता नहीं की। कांग्रेस ने कभी इस बारे में विचार ही नहीं किया कि जनजातीय समाज के किसी व्यक्ति को देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचना चाहिए। सिर्फ वोट की राजनीति करने वाली कांग्रेस द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनता देख घबरा गई है और अनर्गल आरोप लगा रही है। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कही।



शर्मा ने कहा कि देश की आजादी के बाद पहली बार एक जनजातीय महिला को राष्ट्रपति प्रत्याशी बनाए जाने का निर्णय ऐतिहासिक है। श्री शर्मा ने कहा कि संघर्ष की प्रतीक द्रौपदी मुर्मू जी का व्यक्तित्व राजनीति से ऊपर है। इसलिए एनडीए के अलावा अन्य दलों के लोग भी अपनी अंतरात्मा से उनका समर्थन कर रहे हैं। शर्मा ने कहा कि हमेशा वोटों की राजनीति करने वाली कांग्रेस का अंतरात्मा से कोई रिश्ता रहा नहीं। इसलिए उसे डर है कि कहीं उनके भी लोग अंतरात्मा की आवाज पर द्रौपदी मुर्मू जी को समर्थन न दे दें। इसीलिए कांग्रेस अनर्गल आरोप लगा रही है। शर्मा ने कहा कि मैं सभी दलों के मतदाताओं से आग्रह करता हूं कि वे अपनी आत्मा की आवाज को सुनें और द्रौपदी मुर्मू जी का समर्थन करें। शर्मा ने कहा कि भाजपा का राजनीतिक आधार बहुत विस्तृत है और मध्यप्रदेश से एनडीए की राष्ट्रपति प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मूर्मू ऐतिहासिक बहुमत हासिल कर चुनाव जीतेंगी।

Share:

Next Post

गणना में गड़बड़ी रोकेंगे कांग्रेस के दिग्गज

Sat Jul 16 , 2022
भोपाल में दिग्विजय, इंदौर पचौरी, जबलुपर में तन्खा कराएंगे मतगणना भोपाल। प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए 17 जुलाई को मतगणना होना है। कांग्रेस को मतगणना के दौरान गड़बड़ी होने की संभावना है, ऐसे में प्रदेश नेतृत्व ने पार्टी के दिग्गज नेताओं को मतगणना स्थल पर तैनात कर दिया है। पूर्व […]