उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

ढोल ढमाकों के साथ निमंत्रण देने घूमे कांग्रेसी, शुरूआत की भैरवगढ़ से

उज्जैन। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियां शहर में शुरू हो गई है। उसमें शामिल होने के लिए निमंत्रण देने अब कांग्रेसी घर घर पहुंच रहे हैं। कल शहर में भी ढोल ढमाकों के साथ यात्रा का निमंत्रण देने कांग्रेसी पीले चावल लेकर हर घर में पहुंचे और लोगों से कहा कि वह यात्रा में आए और कांग्रेस को मजबूत करें।
यात्रा का आयोजन कांग्रेस सेवादल के शहर अध्यक्ष रवि भदौरिया ने किया था। यह यात्रा शहर की गलियों में ढोल ढमाकों के साथ पहँुची यात्रा में शामिल होने के लिए एक पंपलेट नुमा निमंत्रण पत्र भी छपाया गया है, जिसमें भाजपा सरकार की नाकामियों को लेकर भारत को मजबूत करने की बात कही गई है। साथ ही यह भी बताया कि यात्रा में सेवा दल की प्रमुख भूमिका रहेगी राहुल गांधी सुबह 5:30 बजे ही उठ जाते हैं और यात्रा स्थानीय मौसम के अनुसार शुरू हो जाती है। फिलहाल उज्जैन में यात्रा इसी समय से शुरू होने की संभावना है। तो उस समय सेवादल उनके साथ प्रार्थना में मौजूद रहेगा जो वे रोज करते हैं। उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी की ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा के उज्जैन आगमन के पूर्व शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा शहर के 54 ही वार्डों में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की जा चुकी है।



शहर अध्यक्ष रवि भदौरिया जी के नेतृत्व में निकाली जा रही इस यात्रा में वार्ड वासियों से निवेदन किया है कि भारत जोड़ो यात्रा के साथ अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर यात्रा को ऐतिहासिक बनाये। शहर अध्यक्ष एवं उनके सभी साथियों ने आमंत्रण पत्र एवं पीले चावल देकर वार्ड वासियों को राहुल गांधी जी की यात्रा में पहुंचने का आमंत्रण पत्र दिया। जानकारी प्रवक्ता लालचंद भारती ने दी। भारत जोड़ो यात्रा के उज्जैन आगमन से पूर्व शनिवार को वार्ड क्र. एक भैरवगढ़ से शहर कांग्रेस कमेटी एवं वार्ड के पार्षद द्वारा साथियों सहित भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई। सैकड़ों की संख्या में निकले कांग्रेसियों ने वार्ड वासियों से इस यात्रा में हजारों की संख्या में जुडऩे का आह्वान किया वार्ड भ्रमण पश्चात पीपली नाका स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण का यात्रा का समापन किया।

Share:

Next Post

एएसपी के भाई और प्रोफेसर के घरों में चोरी

Sun Nov 13 , 2022
ऋषिनगर और अलकनंदा से लाखों का सामान ले गए-परिवार के वापस आने के बाद ही सही जानकारी मिल पाएगी उज्जैन। चारों के हौसले शहर में इन दिनों बुलंद है तथा पुलिस अधिकारियों के रिश्तेदारों के घरों को नहीं छोड़ा जा रहा है। कल रात में चोरी की दो घटनाएँ हुई है और पुलिस प्रकरण दर्ज […]