आचंलिक

कांग्रेसियों ने लहसुन प्याज की माला पहनी, बोरी भी कांधे पर उठाई

  • रैली निकालकर तहसील कार्यालय का घेराव किया-कम भाव को लेकर हल्ला बोल आंदोलन

महिदपुर। लहसुन प्याज के भाव कम हो रहे हैं और इससे उत्पादक किसानों को आर्थिक अभाव देखने को मिल रहा है। इसे लेकर कांग्रेस ने रैली निकाली और तहसील कार्यालय का घेराव किया। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रणछोड़ त्रिवेदी के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा हल्ला बोल आंदोलन के तहत कृषि उपज मंडी प्रांगण महिदपुर में विधानसभा क्षेत्र प्रत्येक गांव के किसानों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। आंदोलनकर्ताओं ने लहसुन प्याज की माला पहनी और बोरी भी कंधे लादकर रैली निकाली। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गजराजसिंह पवार, भरत शर्मा, विक्रम सिंह सिसौदिया, जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अरुण बुरड़, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सगीर बेग एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता व किसान भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाए। पुलिस थाने एवं शासकीय अस्पताल होते हुए रैली तहसील कार्यालय पहुँची जहाँ घेराव कर लहसुन प्याज के भाव अच्छे देने की माँग की गई। जिला उपाध्यक्ष अनिल आंचलिया, एनएसयूआई के अध्यक्ष जुगल पांचाल, दिनेश जैन बोस, सोहन बहन राजपूत आदि ने रैली को संबोधित किया। तहसीलदार विनोद शर्मा को यह जानकारी भी दी गई कि तहसील के सभी गांवों में पात्र परिवारों को खाद्यान्न पर्ची नहीं मिल रही है एवं तहसील में नामंत्रण बंटवारे व रजिस्ट्री को लेकर अवैध रूप से पैसों की वसूली की जा रही है। भ्रष्ट अधिकारियों के द्वारा बिना रुपये लिए कोई भी कार्य नहीं किए जाते हैं।


आमजन को प्रधानमंत्री आवास एवं मुख्यमंत्री आवास के अंतर्गत लाभ नहीं मिल रहा है जिसका तत्काल प्रभाव से सर्वे कराकर लाभान्वित किया जाए। कार्यक्रम में धनसिंह बापू, जितेंद्रसिंह परिहार, गणेश कुमावत, नागू सिंह, नरेंद्र आंजना, नैन सिंह, राजेंद्र सिंह, मुन्ना राठौर, संजय वर्मा, बबलू खान, विजय रावल, सोनू जाट, मनजीत सिंह काजीखेड़ी, हरिराम परमार, शंकर नेता, श्रवण आंजना, भरत जाट, हाकम सिंह बापू, मान सिंह, अलकार सिंह मऊखेड़ी, मुमताज कुरेशी, बाबा नागौरी, पीयूष सकलेचा, रईस कुरेशी, पप्पु नागौरी, अफ़सार खान, मंडलम अध्यक्ष पप्पू सिंह, लक्ष्मीनारायण राठौड़, शेरु भाई घोसला, लालसिंह राठौड़, सचिन रांवल, सुमेरसिंह राठौर गणपत सिंह, भेरूसिंह, मदन सिंह, श्याम शर्मा, भरतलाल सिंगवा, सुनील शर्मा, दशरथ चौधरी, आत्माराम परमार, सुल्तान सिंह, हिम्मत पारेगी, महेंद्र आजना, ईश्वर लाल, संजय ठाकुर, अशोक पांचाल, विवेक जलंद्रा, विकास मेहता, मदन सिंह, सचिन रावल, अर्जुन बामनिया, बालाराम शर्मा, अनोखी लाल, दिनेश चौधरी, मोहिद खान, संतोष सिसोदिया, भेरूसिंह बापू आदि उपस्थित थे।

Share:

Next Post

लापरवाह एएनएम को कलेक्टर ने किया निलंबित

Thu Sep 15 , 2022
कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी के पास पहुंची थी शिकायत जबलपुर। शहपुरा विकासखंड अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र मनखेड़ी में पदस्थ एएनएम श्रीमती ज्योति मराठा द्वारा अपने पदीय उत्तरदायित्व के प्रति लापरवाही बरतने पर एवं अधिकारियों के द्वारा बार बार समझाइश दिए जाने पर भी कार्यशैली में सुधार नहीं लाने की शिकायत कलेक्टर राजा के पास […]