जीवनशैली स्‍वास्‍थ्‍य

grapes benefits: अंगूर का सेवन करना स्‍वस्‍थ्‍य के लिए बेहद लाभदायक, जानें फायदें

अंगूर (grapes) का सेवन करना हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है, आप सभी लोग अंगूर (grapes) खाते होंगे लेकिन क्या आपको पता है कि अंगूर खाने से आपको कितना लाभ होता है। इतना ही नहीं, फलों के रूप में छोटा सा दिखने वाला ये फल माइग्रेन जैसे गंभीर सिरदर्द की स्थिति में भी आपके लोए काफी फायदेमंद हो सकता है।

गर्मियों में यह फल सबसे ज्यादा बिकता है और वो भी बेहद सस्ते दाम में। नीचे आपको अंगूर (grapes) के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में बताया जा रहा है, जो आपको सेहतमंद रखने के साथ-साथ कई प्रकार के रोगों से भी बचाए रखने का काम करता है।

अंगूर (grapes) में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी के साथ-साथ पोटेशियम और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। फ्लेवोनॉयड्स अंगूर (grapes) में पाए जाने वाला सबसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट तत्व है, जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इतना ही नहीं अंगूर (grapes) में पर्याप्त मात्रा में कैलोरी, फाइबर, ग्लूकोज, मैग्नीशियम और साइट्रिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।

डायबिटीज में कारगर (Effective in diabetes)
मधुमेह से ग्रसित लोगों को अंगूर (grapes) का सेवन करना चाहिए। ये शरीर में शुगर के लेवल को कम करने का काम करता है। इसके अलावा ये आयरन का भी एक बेहतरीन माध्यम है।



कब्ज से राहत (Relieve constipation)
वजन बढ़ाने के लिए भी अंगूर (grapes) का सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा कब्ज की समस्या से भी अंगूर (grapes) राहत दिलाता है।

एलर्जी से रखता है दूर (Keeps you away from allergies)
कुछ लोगों को त्वचा एलर्जी का सामना करना पड़ता है। अंगूर (grapes) में एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा संबंधित एलर्जी को दूर करने में मददगार होते हैं। एंटीवायरल गुण’ पोलियो, वायरस और हरपीज ऐसे वायरस से लड़ने में भी मददगार होते हैं।

ब्लड प्रेशर करता है कंट्रोल (Blood pressure control)
अंगूर (grapes) के सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों को सलाह दी जाती है कि हफ्ते में तीन से चार दिन अंगूर (grapes) जरूर खाएं।

कैंसर से बचाव करता है अंगूर (Grape protects against cancer)
अंगूर (grapes) कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से बचाव करने में सहायक होता है। अंगूर (grapes) में ग्लूकोज, मैग्नीशियम और साइट्रिक एसिड जैसे कई सारे तत्व पाए जाते हैं। अंगूर (grapes) टीबी, कैंसर और ब्लड-इंफेक्शन जैसी बीमारियों में मुख्य रूप से फायदेमंद होता है।

दिल की बीमारियों से बचाता है (Prevents heart diseases)
जो लोग दिल की बीमारियों से पीड़ित हैं उनके लिए अंगूर (grapes) का सेवन फायदेमंद होता है। एक शोध के मुताबकि ब्रेस्ट कैंर की रोकथाम के लिए अंगूर (grapes) का सेवन फायदेमंद है।

आंखों के लिए लाभकारी (Beneficial for the eyes)
अंगूर (grapes) में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों के लिए बेहद लाभकारी मानी जाती है। जिन लोगों को आंखों से जुड़ी समस्या है वे अपनी डायट में अंगूर को शामिल कर सकते हैं।

नोट – उपरोक्त दी गई जानकारी व सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं इन्हें किसी प्रोफेशनल डॉक्टर की सलाह के रूप में न समझें। कोई भी बीमारी या परेंशानी हो तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें ।

Share:

Next Post

Twitter में आया नया शानदार फीचर, अब खुद की आवाज में रिकॉर्ड करके भेजें मैसेज

Wed Feb 17 , 2021
डेस्क। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter ने कुछ देशों में एक विशेष फीचर शुरू किया है। Twitter ने बुधवार को यह फीचर लांच किया है, फिलहाल यह फीचर भारत, जापान और ब्राजील के यूजर्स ही उपयोग कर सकेंगे। Twitter के मुताबिक इस फीचर में वॉइस मैसेज की सुविधा दी गई है। जिससे तहत यूजर्स अपनी आवाज […]