भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छिंदवाड़ा में 3 वर्षीय बालिका के साथ बलात्कार और मौत की घटना में शामिल आरोपियों का मामला फास्टट्रैक में ले जाकर इस जघन्य अपराध के लिए फांसी की सजा कराने के निर्देश पुलिस प्रशासन को दिये हैं। मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को निर्देशित किया कि इस घटना की तत्परता से कड़ी जांच की जाए और प्रकरण फास्टट्रैक अदालत में चलाकर आरोपी को कड़ा से कड़ा दंड सुनिश्चित किया जाये।
चौहान ने कहा कि प्रदेश में माफियाओं, गुंडो और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में ऐसे किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाये। बेटियों के विरूद्ध अपराध पूरी मानवता के खिलाफ है। ऐसे लोगों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नही जायेगा। चौहान ने 13 जुलाई और 20 जुलाई को कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए माफियाओं के विरूद्ध अभियान चलाने के निर्देश दिये थे। वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से जिलों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने एसपी और कलेक्टर को माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिये थे। मुख्यमंत्री ने ये भी कहा था कि किसी भी जिले में कार्रवाई होने में लापरवाही होती है तो इसके लिए कलेक्टर और एसपी जिम्मेदार होंगे।
ग्वालियर एसपी नवनीत भसीन को भेजा मंत्रालय भोपाल। राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के आठ अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें ग्वालियर एवं सागर पुलिस अधीक्षक को बदला गया है। सागर के पुलिस अधीक्षक अमित सांघी को ग्वालियर का एसपी बनाया गया है। बताया गया कि संाघी को सिंधिया समर्थक परिवहन एवं राजस्व मंत्री […]
तीन-चार दिन ठंड से राहत के आसार नहीं भोपाल। उत्तर भारत के हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में हो रही बर्फबारी के कारण राजधानी मेें शीत लहर शुरू हो गई है। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि नार्थ से स्ट्रांग वेव लगातार आ रही हैं। इसके कारण प्रदेश भर में रात का तापमान सामान्य […]
भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल (MPBSE MP Board 10th 12th Result 2022) कक्षा 10वीं, 12वीं के बोर्ड के नतीजे आज ,शुक्रवार को दोपहर एक बजे जारी किए जाएंगे। आपको बता दें कि 18 लाख बोर्ड के स्टूडेंट्स की 1.30 करोड़ आंसर-शीट चेक करने में शिक्षकों को एक महीने क समय लग गया। शिक्षा […]
भोपाल। आयुष्मान भारत निरामयम योजना में मध्यप्रदेश ने सोमवार को रिकार्ड दो करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाने की उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त की। प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कार्ड बनाने के अभियान से जुड़े सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी पात्र परिवारों […]