बड़ी खबर

देश में फि‍र बढ़े Corona के मामले, 24 घंटे में मिले 3712 नए केस, मुंबई में तेज हुई संक्रमण की रफ्तार

नई दिल्ली । देश में कोरोना केस (corona case) एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। गुरुवार सुबह समाप्त 24 घंटे में 3712 नए संक्रमित (infected) मिले हैं। इस दौरान पांच लोगों की महामारी (Epidemic) से मौत हो गई। सक्रिय केस भी तेजी से बढ़कर 19,509 हो गए।


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) द्वारा गुरुवार सुबह 8 बजे अपडेट आंकड़ों के अनुसार दैनिक संक्रमण दर फिलहाल 0.85 फीसदी है। इस दौरान 2584 लोग महामारी से ठीक हुए हैं। मंत्रालय के अनुसार सक्रिय केस में बीते 24 घंटे में 1123 की बढ़ोतरी हुई है।

महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना के 1,081 नए मामले सामने आए थे। गत 24 फरवरी के बाद महाराष्ट्र में मिले एक दिन के सर्वाधिक मामले हैं। महानगर मुंबई में लगभग चार महीने बाद सबसे ज्यादा 739 मामले सामने आए हैं। मुंबई में संक्रमण दर 8.4 फीसदी पर पहुंच गई है। बीएमसी का कहना है कि मुंबई में कोविड की जांच में तेजी लाई जाएगी, क्योंकि शहर में टेस्ट के दौरान पॉजिटिव रेट 6 फीसदी तक पहुंच गया है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि मुंबई, पुणे और ठाणे में कोरोना के मामले अधिक मिल रहे हैं। सक्रिय केस 3475 हैं। इनमें 2500 केस मुंबई से हैं। एहतियात बरतने की जरूरत है। बेवजह घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से करना चाहिए।

Share:

Next Post

आज से BJP के हार्दिक पटेल, हर दिन मिल सकती है नई जिम्‍मेदारी

Thu Jun 2 , 2022
नई दिल्‍ली। कांग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा में जाने का ऐलान करने वाले हार्दिक पटेल आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी (Congress Party) से इस्तीफा देने के बाद आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थामने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि गुजारत बीजेपी के अध्यक्ष सीआर […]