बड़ी खबर

देश में फिर पांव पसार रहा कोरोना, पिछले 24 घंटे में मिलें 12,847 नए केस, 14 लोगों की मौत

नई दिल्‍ली। देश में कोरोना संक्रमितों (corona infected) की संख्या रोज बढ़ रही है। हालांकि गुरुवार (Thursday) की तुलना में शुक्रवार को वृद्धि की रफ्तार कुछ कम रही। शुक्रवार को 12,847 नए मरीज मिले हैं।



केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) द्वारा शुक्रवार सुबह 8 बजे अपडेट आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 14 लोगों ने कोरोना के चलते दम तोड़ दिया। गुरुवार को 12,213 नए संक्रमित मिले थे, जबकि शुक्रवार को 12,847। इस तरह कल की तुलना में आज 634 मरीज(patient) ज्यादा मिले हैं। कल की तुलना में आज मौतें भी ज्यादा हुई हैं। गुरुवार को 11 मौतें हुई थीं।

कुल मामले: 4,32,70,577
सक्रिय मामले: 63,063
कुल रिकवरी: 4,26,82,697
कुल मौतें: 5,24,817
कुल वैक्सीनेशन: 1,95,84,03,471

Share:

Next Post

Digital Payments: फ्रांस में भी चलेंगे यूपीआई और रुपे कार्ड, भारत ने एमओयू पर किए हस्ताक्षर

Fri Jun 17 , 2022
नई दिल्ली। भारत में डिजिटल लेनदेन अब रिकॉर्ड स्तर पर चल रहा है, ज्यादातर लोग मोबाइल वॉलेट से ही भुगतान करते हैं। वहीं अब फ्रांस की सैर करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है क्योंकि जल्द ही यहां यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) और रूपे कार्ड स्वीकार किए जाएंगे। लायरा नेटवर्क के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर […]