इंदौर न्यूज़ (Indore News)

जर्जर मकानों पर चले निगम के हथौड़े

नगर निगम द्वारा खतरनाक मकानों और बाड़ों को तोडऩे की कार्रवाई जारी

इंदौर। नगर निगम (Nagar Nigam) द्वारा इन दिनों पशु और सूअर पालकों (cattle and pig farmers) के बाड़े तोडऩे के साथ-साथ खतरनाक मकानों को तोडऩे की कार्रवाई भी लगातार की जा रही है।


कल 3 से 4 स्थानों पर बाड़े तोडऩे की कार्रवाई के बाद आज सुबह निगम का रिमूवल अमला रामगंज जिंसी में शर्मा परिवार के यहां पहुंचा। वहां खतरनाक मकान को ढहाने से पहले रिमूवल विभाग का अमला मकान से सामान खाली करने में जुटा। पूरा मकान जर्जर हो रहा है और बरसों पुराना होने के चलते उसमें काफी सामान रखा हुआ था। सारा सामान हटाने के बाद निगम ने जेसीबी से मकान को ढहाना शुरू कर दिया। संबंधितों को मकान तोड़े जाने के लिए पूर्व में ही नोटिस दे दिया गया था। निगम द्वारा बनाई गई सूची में उक्त मकान का भी उल्लेख था। निगम अधिकारियों के मुताबिक मकान काफी जर्जर हो चुका था और पुराने पेटर्न पर बना हुआ था। डेढ़ से दो घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान आसपास के लोगों को हटाकर अभियान पूरा किया गया। अफसरों का कहना है कि शहर में खतरनाक मकानों को ढहाने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अनंत चतुर्दशी चल समारोह के दौरान खतरनाक मकानों को तोडऩे की कार्रवाई शुरू की गई थी।  हर साल निगम सभी झोनलों से बारिश के पूर्व सभी खतरनाक  मकानों की सूची सर्वे करवाकर मंगवाता है और उस आधार पर जनकार्य विभाग के अफसर रिमूवल अमला साथ लेकर खतरनाक मकानों को तोडऩे की कार्रवाई करते है। अभी भी 90 से ज्यादा खतरनाक मकान सभी 19 झोनल कार्यालय के अंतर्गत हैं। इन्हें तोडऩे की कार्रवाई का अभियान जारी है और आने वाले दिनों में जवाहर मार्ग से लेकर अन्य क्षेत्रों में भी खरतनाक मकान ढहाए जाएंगे।

Share:

Next Post

INDORE : 4 नए फायर स्टेशन बनेंंगे

Thu Sep 22 , 2022
  इंदौर। शहर की बढ़ती आबादी (population) और क्षेत्रफल (area) को देखते हुए इंदौर (Indore) में 4 नए फायर सबस्टेशनों (fire substations) का निर्माण (construction) किया जाएगा। इसके लिए मुख्यालय (headquarters) से भी मंजूरी मिल गई है। जमीन का चयन किया जा रहा है। प्रशासन से 4 एकड़़ जमीन मांगी गई है। इंदौर में आगजनी […]