
कहाकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने समाज विरोधी हमलों को नाकाम किया है। योगी के नेतृत्व में जबरदस्ती धर्मान्तरणों पर कठोर कार्यवाही की जा रही है। आतंकवादी उप्र में अब आदर के पात्र नहीं है। पहले की सरकारों ने आतंकवादियों का महिमा मण्डन किया था, उन पर चल रहे मुकदमे भी वापस लेने की कार्यवाही चल रही थी। अलकायदा से जुड़े आतंकवादियों के विरूद्ध सरकार कठोरतम कदम उठा रही है।
कहाकि मजहब आधारित तुष्टिकरण करने वाले लोग हासिये पर हैं। संगठित अपराध और अपराधियों पर आक्रमण जारी है। माफिया तत्वों पर कार्यवाही हो रही है। कानून व्यवस्था के मोर्चे पर योगी सरकार की प्रतिबद्धता प्रसंशनीय है। योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश एक आदर्श राज्य के रूप में विकसित हुआ है।
प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने कहा कि विश्वव्यापी कोविड महामारी से जूझते हुए योगी सरकार ने देश को नया माॅडल दिया है। कोविड प्रबन्धन के लिए योगी सरकार की प्रशंसा विश्व स्वास्थ्य संगठन व अन्य देशों ने भी की है। देश की सर्वोच्च न्यायपीठ ने भी सरकारी प्रयासों की प्रशंसा की है। कोविड के टीकाकरण में भी उत्तर प्रदेश प्रथम है। राज्य के करोड़ों लागों के खाते में दीपावली तक मुफ्त राशन देने के लिए आज की यह कार्यसमिति मोदी सरकार एवं योगी सरकार को बहुत-बहुत बधाई देती है।
कहाकि उत्तर प्रदेश में अब जातिवाद, परिवारवाद, भाई-भतीजावाद और तुष्टिकरण समाप्त हो रहा है। विकासवाद की लहर है। सबका साथ सबका विकास का नारा सच हो रहा है। उत्तर प्रदेश में सरकार अब भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद से नहीं बल्कि विकासवाद से चल रही है। नये उद्योगों का निवेश हो रहा है। नौजवानों के लिए रोजगार के अवसर बढ़े हैं। यहां संविधान का राज है। माफिया और कानून तोड़ने वाले तत्वों पर कानून का शिकंजा है। बहन बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित की गयी है।
उन्होंने कहा कि कार्य समिति को प्रसन्नता है कि प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में हम सब उत्तर प्रदेश को आदर्श राज्य बनाने की राह पर निकल पड़े हैं। हमारी सरकार की पहचान ईमानदारी, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के लिए है। भाजपा ने हमेशा चुनौतियों का सामना करते हुए जन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए काम किया है। जनता में अब विश्वसनीयता का संकट खत्म हुआ है। (एजेंसी, हि.स.)
Share: