देश

चेक बाउंस होने पर अदालत ने बिल्डर को दो साल की जेल और 5.6 करोड़ का लगाया जुर्माना

मुंबई। महाराष्ट्र की एक अदालत ने चेक बाउंस के दो मामलों में एक बिल्डर को दो वर्ष कैद और 5.6 करोड़ का अर्थदंड लगाया। मामले 2.55 करोड़ व 25 लाख रुपये के दो चेकों के भुगतान से संबंधित थे। अदालत ने आरोपी के खिलाफ भुगतान की तय राशि का दोगुना जुर्माना लगाया है। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट एसबी काले ने यह फैसला 12 दिसंबर को सुनाया था, लेकिन आदेश का ब्योरा शनिवार को उपलब्ध हुआ। बिल्डर के खिलाफ मुकदमा ठाणे के एक वकील ने दर्ज कराया था, जिन्हें कानूनी सेवाओं के बदले वे चेक दिए गए थे।

Share:

Next Post

घरेलू हिंसा के मामले बढ़ने से चिंता, महिला आयोग ने बीते साल दर्ज किए 6,900 केस

Mon Jan 9 , 2023
नई दिल्ली। देश में महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा के मामलों में काफी बढ़ोतरी नजर आ रही है। वर्ष 2022 में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने 6,900 मामले दर्ज किए। बढ़ते मामलों को लेकर आयोग बहुत चिंतित है। बीते साल महिलाओं के खिलाफ अपराधों की विभिन्न श्रेणियों में दर्ज 30,900 मामलों में से 23 फीसदी […]