इंदौर न्यूज़ (Indore News)

क्रिएट स्टोरीज की प्रदर्शनी कला के रंग, 75 कलाकारों की कलाओं से सजी प्रदर्शनी

इंदौर: दो दिवसीय कला प्रदर्शनी कला के रंग की शुरुवात क्रिएट स्टोरीज सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा कैनरीज आर्ट गैलरी में हुई। प्रदर्शनी का शुभारंभ इंदौर नगर निगम आयुक्त हर्षिका सिंह ने किया, एवं इस खास मौके पर डॉ अमित सोलंकी, सीमा सोनी, डॉ अभ्युदय वर्मा एवं पंकज सोनी मौजूद थे।

निगमायुक्त सिंह द्वारा प्रदर्शती का अवलोकन करते हुए कलाकारों द्वारा बनाई गई पेंटिंग की प्रशंसा करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी गई। साथी कलाकारों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उन्हें पुरस्कृत भी किया गया।

संस्था के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया इस प्रदर्शनी में 8 से 75 साल तक के 75 कलाकारों की 160 कलाकृतियाँ प्रदर्शित हुई है जिसमे ऑयल पेंटिंग, एक्रेलिक, वाटर कलर, डॉट पेंटिग, मंडला आर्ट, गौंड आर्ट, पेंसिल स्केच, कलर पेंसिल वर्क, बॉटल आर्ट, क्ले वर्क, बेस्ट फ्रॉम वेस्ट, मधुबनी, थ्रेड आर्ट, चारकोल, रेजिन वर्क्स, ग्लास पेंटिंग, ग्लास के झरोके, हैण्ड मेड वर्क्स आदि आर्ट फॉर्म प्रदर्शित है।


इस प्रदर्शनी में भगवान गणेश के विभिन्न रूपों की संरचना देखने को मिली एवं विघ्नहर्ता के विभिन्न स्वरूप कला के रंग में कलाकारों ने उकेरे है साथ ही कही भक्तिमय दृश्य तो कही प्रकृति की खूबसूरती दिखाई है साथ ही क्ले से बनी पेंटिंग, रेजिन आर्ट तो किसी ने फोक आर्ट तथा गौंड आर्ट दर्शाया है एवं भक्तिभाव के साथ ही स्कल्पचर, मॉडर्न आर्ट, मंडला आर्ट, मधुबनी के साथ कुछ फिगरेटिव, कुछ रियलिस्टिक, कुछ लैंडस्केप तो कुछ एब्सट्रेक्ट एवं बच्चो ने भी कला के रंगो के जरिए व्यक्त किए अपने मन के भाव। इंदौर के अलावा अन्य शहरों के कलाकार भी इसका हिस्सा रहे।

इस प्रदर्शनी में सपना जैन, संगीता दवे, नीता नेमा, सुकृति नीमा, रचना फणसे, संगीता गोयल, निकिता बैस, प्रियंका गौड़, रोहिणी हर्ष शर्मा, राजवीर सिंह चावला, रेणुका राजपूत, रामेन्द्र कुमार खरे, मनीषा मिश्रा, हर्षिता भंडारी, नम्रता दानिवर, शिल्पा सिंह सोलंकी, अनुपम वर्मा, कृष्णा लोधी, ईशान मजूमदार, अहाना सिंह, खनक परमार, गौरव बंगेजा, कात्यायनी चौकसे, उत्कर्ष बिहानी, निशा विश्वकर्मा, जयेश वर्मा, ऋतु स्वामी, भारवी कुबरे, कांडला कुबरे, मारिया मिर्जा, शिवांगी सौरव त्रिपाठी, तरनजीत कौर सिद्दू, किरण आवसे, वन्दना खुडिवाल, शिवांगी व्यास, कुश सोनी, आयुष गुर्जर, शाश्वत सांगले, आयुषी वर्मा, ऋषिका सिंह, केवीएस किरण, खुशबू ठाकुर, वंदिनी तिवारी, नेहा सोनी, परिधि सक्सेना, अभिजीत राव गायकवाड़, रिया शुक्ला, साक्षी जैन, मुस्कान सोजतिया, आशिमा बतानिया, राजनंदिनी गंगराड़े, पद्मा अयंगर, रुमा, राजकुमार परमार, मुकुल सिंह, नंदिनी प्रजापति, अक्षित शर्मा, जगबंधु महतो, आस्था सेठिया, फरहीन खान, संजरी गुप्ता, सुगंधा जैन, आन्या गुप्ता, प्रीतेश लॉरेंस, दीपा जैन, राधिका शारदा, विश्वांगी जैन, गोरल बैद, संगीता पांडे, आत्मीयता मेहता और असिन ने अपने आर्ट वर्क प्रदर्शित किये।

प्रदर्शनी रविवार शाम 7 बजे तक देखी जा सकती है।

Share:

Next Post

मथुरा के बरसाना में बड़ा हादसा, राधा जन्मोत्सव में दम घुटने से 2 की मौत

Sat Sep 23 , 2023
मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा वृंदावन और बरसाने में इस समय राधा जन्मोत्सव मनाया जा रहा है. देश विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं. लेकिन इसी भीड़ में दम घुटने की वजह से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई. यह घटना बरसाने में श्रीलाडली जी मंदिर का है. सूचना मिलने पर मौके पर […]