देश मध्‍यप्रदेश

शिवपुरी के रिहायशी इलाकों में दिखे मगरमच्छ, लोग दहशत में आए

शिवपुरी। शिवपुरी शहर में इस समय मगरमच्छों के कारण लोग दहशत में हैं। शहर से लगे बारिश के नालों में मगरमच्छ निकल रहे हैं। शुक्रवार को शहर के प्राइवेट बस स्टैंड के पास रिहायशी बस्ती से लगे नाले में तीन मगरमच्छ निकल आए। इससे यहां के लोग दहशत में आ गए। प्राइवेट बस स्टैंड के पास रहने वाले व्यापारी धर्मेंद्र जैन ने बताया कि यहां पर दोपहर के समय तीन मगरमच्छ देखे गए।

उन्होंने बताया कि यह नाला पास के तालाबों से लगा हुआ है और यह तालाब माधव नेशनल पार्क की सांख्य सागर झील से लगा हुआ है। इस झील से यह मगरमच्छ पानी के नालों के सहारे शहर में आ जाते हैं। गौरतलब है कि माधव नेशनल पार्क की सांख्य सागर झील में बड़ी संख्या में मगरमच्छ हैं। इससे पहले भी शिवपुरी शहर के रिहायशी इलाकों में मगरमच्छ निकल चुके हैं।

Share:

Next Post

मेजर ध्यानचंदः भारतीय खेलों के पितामह

Fri Aug 28 , 2020
राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त पर विशेष – योगेश कुमार गोयल भारत में प्रतिवर्ष हॉकी के पूर्व कप्तान मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन को ‘खेल दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में 29 अगस्त 1905 को जन्मे ध्यानचंद हॉकी के ऐसे महान खिलाड़ी और देशभक्त थे कि उनके करिश्माई खेल से […]