उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

शहर में होंगे करोड़ों के काम.. मुख्यमंत्री ने किया ऑनलाईन भूमि पूजन

  • नया तरणताल बड़ा बनेगा-पंचक्रोशी मार्ग से उंडासा तालाब तक बनेगी फोरलेन सड़क

उज्जैन। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल से मिशन नगरोदय का शुभारंभ किया। इसमें उन्होंने 21 हजार करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का वर्चुअली भूमिपूजन किया। इसमें उज्जैन शहर में होने वाले करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के वर्चुअल कार्यक्रम का प्रसारण विक्रम कीर्ति मन्दिर में किया गया। इस दौरान जिले के प्रभारी एवं प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि सरकार द्वारा शुरू किये गये कार्य निरन्तर चल रहे हैं।


उन्होंने कहा कि मिशन नगरोदय के तहत 21 हजार करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों का आज लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया है। इसमें नक्षत्र गार्डन से पिंगलेश्वर पुलिया होते हुए उंडासा तालाब तक फोरलेन सड़क निर्माण तथा पिंगलेश्वर पुलिया पर सुरक्षा दीवार का निर्माण 303.80 लाख की लागत से किया जाएगा। वहीं इंदिरा नगर मंगलनाथ मुख्य मार्ग स्थित नाला निर्माण 146.69 लाख की लागत से किया जाएगा। पीएमव्हाय मल्टी निर्माण स्थल के पास से पीलिया खाल तक कानीपुरा मार्ग में आरसीसी पाईप लाइन का कार्य 172.72 लाख की लागत से होगा। जबकि दौलतगंज सब्जी मंडी के स्थान पर कमर्शियल कॉम्पलेक्स का निर्माण 254 लाख की लागत से होगा। इसी तरह देवास रोड स्थित तरणताल परिसर में स्वीमिंग पुल का पुनर्निर्माण 303.62 लाख की लागत से होगा। इसके अतिरिक्त 198.75 लाख की लागत से शहर में क्षतिग्रस्त सड़कों का मरम्मत होगी। इन सभी कार्यों का भूमि पूजन व 600 लाख रुपये की लागत से महाकाल वाणिज्यिक केन्द्र में शॉपिंग कॉम्पलेक्स का निर्माण का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन, कलेक्टर आशीष सिंह, निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता आदि मौजूद थे।

Share:

Next Post

अप्रैल में4500 रजिस्ट्रियाँ हो गईं..35 करोड़ आए

Wed May 18 , 2022
उज्जैन। अचल सम्पत्ति के कारोबार में सट्टेबाजी पर तो रोक लगी, वहीं तेजी का माहौल अभी भी कायम है। गत वित्त वर्ष में पंजीयन विभाग ने रिकॉर्ड तोड़ रुपए कमाए, तो इस वित्त वर्ष का पहला अप्रैल का महीना भी लाभदायक साबित हुआ, जिसमें लगभग 4500 रजिस्ट्रियों से 35 करोड़ का राजस्व अर्जित हो गया, […]