img-fluid

झारखंड राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग, कांग्रेस को झटका, NDA समर्थित प्रत्याशी जीते

June 18, 2026

नई दिल्ली: झारखंड (Jharkhand) में हुए राज्यसभा चुनाव में NDA समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी चुनाव जीत गए हैं. जबकि कांग्रेस कैंडिडेट प्रणव झा हार गए हैं. परिमल नाथवानी का जीतना मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस के लिए झटका माना जा रहा है. इस चुनाव में INDIA ब्लॉक के विधायकों की ओर से क्रॉस वोटिंग की खबर आई है.

परिमल नाथवानी को 28 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के प्रणव झा को 20 वोट मिले हैं. झारखंड में असली मुकाबला परिमल नाथवानी और कांग्रेस के प्रणव झा के बीच ही था. वहीं इस चुनाव में JMM के वैद्यनाथ राम को जीत मिली है. हालांकि वैद्यनाथ राम की जीत पहले से ही पक्की मानी जा रही थी.

क्रॉस वोटिंग के बीच NDA कैंडिडेट की जीत
झारखंड के चुनाव अधिकारी ने बताया कि क्रॉस-वोटिंग के बीच NDA समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने गुरुवार को झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों में से एक पर जीत हासिल की और कांग्रेस के प्रणव झा को हराया है. झारखंड में परिमल नाथवानी के समर्थन में हुए क्रॉस-वोटिंग की वजह से उन्हें जीत मिली है. उनके पक्ष में चार विपक्षी विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है.


  • दूसरी सीट पर सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम चुने गए. चुनाव अधिकारी ने बताया कि नाथवानी को 28 वोट मिले, जिसके बाद उन्हें विजेता घोषित किया गया. प्रणव झा को 20 वोट मिले. वहीं इस चुनाव में वैद्यनाथ राम को 30 वोट मिले, जबकि तीन वोट अमान्य पाए गए. इन तीन वोटों में से एक कांग्रेस का है और 2 बीजेपी के पाए गए हैं.

    BJP के नेतृत्व वाले NDA के पास राज्य में 24 विधायक हैं, जो संसद के उच्च सदन में सीट पक्की करने के लिए 81 सदस्यों वाली विधानसभा में ज़रूरी न्यूनतम 28 ‘पहली पसंद’ वाले वोटों से चार कम हैं. यानी कि परिमल नाथवानी को विपक्षी खेमे से पहली प्राथमिकता के चार वोट मिले. क्रॉस वोटिंग करने वाले ये 4 विधायक कौन हैं, इस पर राज्य की आगे की राजनीति निर्भर करेगी. सत्ताधारी INDIA गठबंधन जिसमें JMM और कांग्रेस शामिल हैं, के पास सदन में 56 सदस्य हैं.

    चुनाव नतीजों पर बीजेपी विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि, “NDA को 28 वोट मिले, JMM को 30 और कांग्रेस को 20 वोट मिले. 3 वोट रद्द हो गए. परिमल नथवानी को 28 वोट मिले हैं. विधायकों ने अपनी अंतरात्मा की आवाज़ सुनी और ऐसा होना ही था.” कांग्रेस उम्मीदवार की हार के लिए झारखंड के कांग्रेस इंचार्ज के राजू ने आरजेडी और वाम दलों को जिम्मेदार ठहराया है और कहा है कि इन पार्टियों ने कांग्रेस उम्मीदवार को सपोर्ट नहीं किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मिले 4 अतिरिक्त वोट जेएमएम से आए. कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा को यहां कुल 20 वोट मिले हैं. उन्होंने कहा कि ये सचमुच दुर्भाग्यपूर्ण है कि सत्ताधारी गठबंधन राज्य में एक नहीं है.

    इस जीत पर परिमल नाथवानी ने झारखंड की जनता और एनडीए नेतृ्त्व को धन्यवाद दिया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, “राज्यसभा सदस्य के तौर पर चौथे कार्यकाल में सेवा करने का मौका मिलने पर मैं बहुत आभारी हूं. यह पल मेरे लिए बहुत भावुक करने वाला है क्योंकि यह झारखंड से मेरा तीसरा कार्यकाल होगा; यही वह धरती है जहां से 2008 में मेरी संसदीय यात्रा शुरू हुई थीं. अपनी कर्मभूमि में एक बार फिर लौटना मेरे लिए बहुत गर्व और विनम्रता की बात है.

    उन्होंने आगे कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA का उनके समर्थन के लिए मैं दिल से आभार व्यक्त करता हूं. झारखंड विधानसभा के उन सभी सदस्यों का भी तहे दिल से शुक्रिया जिन्होंने इस यात्रा के दौरान वोट दिया और समर्थन किया.

    Share:

  • 2027 से पहले गरमाई UP की सियासत, सपा में टूट या BJP का माइंड गेम?

    Thu Jun 18 , 2026
    लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति (Politics of Uttar Pradesh) में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले एक नया सियासी नैरेटिव तेजी से आकार ले रहा है. सवाल उठ रहा है कि क्या समाजवादी पार्टी में वास्तव में टूट का खतरा है, या फिर यह बीजेपी की मनोवैज्ञानिक रणनीति है, जिसके जरिए मुख्य विपक्षी दल का मनोबल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved