उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

लोक अदालत में बिजली कंपनी की स्टॉल पर रही भीड़

नागदा। साल की पहली लोक अदालत शनिवार को कोर्ट परिसर में लगी। सुबह 11 से शाम 5 बजे तक चली लोक अदालत में बिजली कंपनी, नगर पालिका सहित बैंक व क्रिमिनल एक्ट के प्रकरणों का निराकरण किया गया। सबसे ज्यादा भीड़ बिजली कंपनी व नगर पालिका की स्टॉल पर रही। यहां लोगों ने छूट का फायदा उठाते हुए बिजली बिल, संपत्तिकर व जलकर की बकाया राशि जमा की।



बिजली कंपनी के डीई केतन रायपुरिया ने बताया नागदा-खाचरौद के मिलाकर कुल 238 प्रकरणों के निराकरण पर 20 लाख रुपए का राजस्व वसूला गया। इसमें नागदा में लगभग 118 प्रकरण के निराकरण पर 11 लाख रुपए का राजस्व वसूला गया, वहीं अभिभाषक भूपेश शर्मा ने बताया नगर पालिका की स्टॉल पर कुल 156 प्रकरण रखे गए, जिसमें से 90 के निराकरण पर 6 लाख 47 हजार 478 रुपए का राजस्व वसूला गया। इसमें जलकर के 38 प्रकरणोंं के निराकरण पर 1 लाख 86 हजार 418 रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ। वहीं संपत्तिकर के 118 में से 52 प्रकरणों का निराकरण कर 4 लाख 61 हजार 60 रुपए की वसूली की गई।

Share:

Next Post

ढाँचा भवन में हम्माल ने आज सुबह घर में फाँसी लगा ली

Sun Mar 13 , 2022
भाई ने जाकर देखा तो लाश लटकी मिली-10 साल पहले पत्नी छोड़ गई थी उज्जैन। ढाँचा भवन में रहने वाले एक व्यक्ति ने आज सुबह अपने घर में फाँसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। जब उसका भाई कमरे में गया तो उसकी लाश लटकी देखी। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए और […]