क्राइम देश

दिल्‍ली में दबंगों ने गर्भवती महिला के दोनों हाथ तोड़े, पती को भी पीटा

नई दिल्ली। कभी कबार छोटी सी बात को लेकर आपसी लड़ाई झगड़े इतने बढ़ जाते हैं कि आप कल्‍पना भी नहीं कर सकते हैं। ऐसा ही मामला देश की राजधानी दिल्‍ली से आया जहां मामूली झगड़े (minor fights) के दौरान पड़ोसियों ने न सिर्फ गर्भवती महिला (pregnant woman) के दोनों हाथ तोड़ दिए बल्कि उसके साथ शारीरिक छेड़छाड़ (physical molesting) भी की।
मामला शास्त्री पार्क इलाके का बताया जारहा है जहां आरोपियों ने विरोध करने पर महिला के पति को भी बेरहमी से पीटकर मौके से आरोपी मौके से फरार हो गए। अब इस मामले में पुलिस ने पीडि़तों की शिकायत पर मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है, अभी तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।



पुलिस के अनुसार पीडि़ता परिवार के साथ शास्त्री पार्क इलाके में किराए के मकान में रहती है। इसके परिवार में पति व बच्चे हैं। फिलहाल वह गर्भवती है। पीडि़ता का आरोप है कि पांच छह माह पहले इनके परिवार का पड़ोस में रहने वाले पड़ोसी परिवार से झगड़ा हुआ था। उस समय आरोपियों ने महिला के पति का सिर फोड़ दिया था। उसे सिर में 14 टांके आए थे, लेकिन दोनों परिवारों के बीच समझौता होने की वजह से कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई। तभी से पड़ोसी परिवार उनके परिवार से रंजिश रखता है। आरोप है कि एक लड़के ने जानबूझकर उनके बर्तनों में थूक दिया। इसी बात पर कहासुनी होने के बाद पड़ोसी के परिवार के आधा दर्जन लोगों ने हमला कर दिया। हमले के दौरान आरोपियों ने महिला के पेट पर डंटा मारा तो पीडि़ता ने दोनों हाथों से अपना पेट पकड़ लिया। इसके बाद भी आरोपी लगातार उसके हाथों पर डंडा मारते रहे। महिला के दोनों हाथ टूट गए। इसके बाद आरोपियों ने उसके पति से भी जमकर मारपीट की। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। अब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share:

Next Post

Omicron: नए वैरिएंट से साउथ अफ्रीका और अन्य हाई रिस्क वाले देशों से भारत लौटे 6 लोग मिले कोरोना संक्रमित

Wed Dec 1 , 2021
मुंबई। कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) ने दुनियाभर के लोगों में एक बार फिर भय पैदा कर दिया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) भी इसे लेकर चिंतित है, जिसे देख भारत सरकार ने नए वैरिएंट से बचाव के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बीच दक्षिण अफ्रीका और अन्य हाई रिस्क वाले […]