देश राजनीति

दक्षिणेश्वर में अमित शाह की राजनीतिक बयानबाज़ी दुखद : तृणमूल

कोलकाता। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दक्षिणेश्वर मंदिर परिसर में खड़े होकर राजनीतिक टिप्पणी करने की आलोचना राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने की है।

पार्टी के सांसद सौगत रॉय ने कहा कि दक्षिणेश्वर मंदिर परिसर स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्य भूमि है जहां उन्होंने कहा था कि जितने मत उतने पथ। यानी भारत में सभी धर्मों को समान अधिकार हैं। ऐसी पुण्य भूमि पर खड़े होकर अमित शाह जिस तरह की बात कर रहे हैं वह दुखद है। उन्होंने कहा कि अमित शाह को रामकृष्ण परमहंस के विचारों को अपने जीवन में उतारना चाहिए और सभी धर्मों का समान भाव से आदर करना सीख लेना चाहिए। रॉय ने कहा कि दक्षिणेश्वर की पुण्य भूमि में खड़े होकर अमित शाह जिस तरह की बातें कर रहे हैं उससे स्पष्ट होता है कि उनकी मानसिकता विभाजनकारी है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी एकमात्र ऐसी मुख्यमंत्री हैं जिनके नेतृत्व में दुर्गा पूजा के बाद भी बंगाल में कोरोना की परिस्थिति नियंत्रण में है। इसके अलावा पुरोहितों को भत्ता दिया गया है। सौगत ने कहा कि बंगाल के लोग अमित शाह की इस तरह की टिप्पणी का जवाब देंगे।

उल्लेखनीय है कि दक्षिणेश्वर मंदिर परिसर में पूजा करने के लिए शुक्रवार सुबह अमित शाह गए थे। वहां पूजा पाठ के बाद उन्होंने मीडिया से बात की और कहा कि बंगाल की पुण्य भूमि पर वर्तमान सत्तारूढ़ पार्टी तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

कमलनाथ का बड़ा आरोप, कहा- उपचुनावों में हार सामने देख फिर सौदेबाजी पर उतरी भाजपा

Fri Nov 6 , 2020
भोपाल। मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव संपन्न हो गए हैं। अब सभी को 10 नवम्बर को आने वाले परिणाम का इंतजार है। इससे पहले मप्र के पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने बड़ा बयान देते हुए भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि उप चुनावों में जनता […]