भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

भाजपा के डिएक्टिव नेता होंगे एक्टिव

  • मंत्रियों को दिखाई जाएगी उनकी जमीनी रिपोर्ट
  • अब 10 मई से सभी मंत्री फील्ड पर रहेंगे और सुनेंगे समस्याएं

भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही भाजपा ने जमीनी स्तर पर वर्क करना शुरू कर दिया है। भाजपा प्रदेश कार्यालय ने कई नेताओं और मंत्रियों को तलब किया है। मंत्रियों को उनकी जमीनी रिपोर्ट से अवगत कराया जाएगा। चुनावी साल में क्षेत्र में विशेष तौर पर फोकस करना होगा। प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। भाजपा डिएक्टिव नेताओं को एक्टिव कर रही है।
प्रदेश में जनता की समस्या जमीनी स्तर अब खद जाकर मंत्री सुनेंगे और निपटारा करेंगे। जनता की समस्याओं के निवारण के जरिए वोट मैनेजमेंट होगा। नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाकर जनसमस्याएं सुलझाए जाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रियों को निर्देश दिए हैं। प्रभारी मंत्री गांव-गांव जाएंगे और समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करेंगे।


अधिकारियों को भी अहम निर्देश
इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी विभागों को भी इसकी तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्माण कार्य से जुड़ी सभी औपचारिकताएं समय सीमा में पूरी हो। नए मेडिकल कॉलेज के लिए भूमिपूजन की तिथियां निर्धारित की जाए।

Share:

Next Post

लाड़ली लक्ष्मी फ्रेंडली होंगी पंचायतें

Thu Apr 27 , 2023
उनके सर्वांगीर्ण विकास के लिए अलग से बजट देने का प्रविधान भी किया जा रहाहै। भोपाल। राज्य सरकार ग्राम पंचायतों को लाड़ली लक्ष्मी फ्रेंडली घोषित करेगी। इसके लिए कलेक्टरों से ऐसी पंचायतों के प्रस्ताव मांगे गए हैं, जिनमें पिछले एक वर्ष में एक भी बाल विवाह नहीं हुआ हो। सौ प्रतिशत लाड़ली लक्ष्मी स्कूल जाती […]