आचंलिक

आलाखेड़ा में गेहूं के खेत में महिला की लाश मिली

खेड़ाखजूरिया। पुलिस थाना राघवी के अंतर्गत आने वाले गांव आलाखेड़ा में शनिवार को महिला की लाश गेहूं के खेत में मिली। सूचना मिलते ही राघवी थाना प्रभारी रोहित पटेल पुलिस बल सहित तत्काल मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी पटेल जानकारी तो बताया कि उक्त महिला कैलाशबाई पति ईश्वरसिंह उम्र 37 वर्ष निवासी आलाखेड़ा है। मृतक महिला के परिजनों ने उक्त महिला की थाने पर गुमशुदगी भी दर्ज करवाई थी। पुलिस महिला की खोजबीन कर रही थी।


इसी बीच जानकारी प्राप्त हुए की गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर जंगल में गेहूं के खेत में लाश मिली है। जिस की मौके पर पहुंचकर शिनाख्त कैलाशबाई पति ईश्वरसिंह के रूप में हुई। महिला की लाश मिलने की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक महिला के मायके वाले भी घटनास्थल पहुंचे। परिजनों ने महीला के हत्यारो की जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग है। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को महिदपुर चिकित्सालय पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। राघवी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना प्रारंभ कर दी है।

Share:

Next Post

श्रमजीवी पत्रकार संघ का होली मिलन के साथ परिचय पत्र वितरण कार्यक्रम हुआ

Sun Mar 5 , 2023
महिदपुर। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ इकाई महिदपुर का होली मिलन व सदस्यता परिचय पत्र 2023 का वितरण कार्यक्रम स्थानीय तुलसी रेस्टोरेंट पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र पुरोहित ने की। अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष रामचंद्र गिरी, एसडीओपी आरके राय, तहसीलदार विनोद कुमार शर्मा, थाना प्रभारी दिनेश भोजक, वरिष्ठ पत्रकार […]