क्राइम देश

Delhi: सिक्किम की युवती से दरिंदगी, दुष्कर्म के बाद सरिए से पीटा, गर्म दाल डाली

नई दिल्ली (New Delhi)। दक्षिण जिले (​​South District) के नेबसराय इलाके (Nebsarai area) में उत्तर-पूर्व की 32 वर्षीय युवती के साथ दरिंदगी (Cruelty against 32 year old girl) का मामला सामने आया है। आरोपी पारस ने पहले तो युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म (Rape on the pretext of marriage) व कुकर्म किया। शादी के लिए जोर देने पर पहले उसे लोहे के सरिये (beaten with iron rods) से जमकर पीटा। इसके बाद उस पर गर्म दाल डाल दी।

इसके बाद आरोपी उसे कमरे में बंद कर फरार हो गया। लहूलुहान पीड़िता करीब पांच घंटे तक बंद कमरे में तड़पती रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उसके शरीर पर चोट के 20 से ज्यादा निशान पाए गए हैं। हालांकि नेबसराय थाना पुलिस ने फुर्ती दिखाई और आरोपी पारस को सतबड़ी से गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।


दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी पारस पेशे से कुक है। उसकी करीब चार महीने पहले सिक्किम की युवती से फेसबुक पर दोस्ती हुई। युवती ने उससे नौकरी दिलाने की बात कही तो आरोपी ने उसे बहाने से दिल्ली बुला लिया। युवती 10 जनवरी को दिल्ली आ गई। यहां पर आरोपी उसके साथ खानपुर इलाके में रहने लगा और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। इसके बाद युवती उस पर शादी करने का दबाव बनाने लगी। मगर पारस सहमति संबंधों में रहने की जिद कर रहा था। इस बात पर युवती व पारस के बीच 30 जनवरी की रात झगड़ा हो गया।

आरोपी ने युवती को लोहे के सरिए से खूब पीटा। उस समय पीड़िता दाल बना रही थी। आरोपी ने गर्म दाल उसके ऊपर डाल दी। इससे युवती का चेहरा, हाथ व दोनों पैर बुरी तरह जल गए। मामला दर्जकर नेबसराय थानाध्यक्ष राकेश सिंह डडवाल की देखरेख में हवलदार संजय, हवलदार सुनील व हवलदार विक्रम यादव और महिला एसआई सरिता की टीम ने जांच शुरू की। युवती का आरोप है कि आरोपी लंबे समय से उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म कर रहा था।

कमरा बंद कर फरार हुआ आरोपी
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी युवती को कमरे में बंद कर फरार हो गया। चोट व जलने से युवती करीब पांच घंटे तड़पती, चिल्लाती व रोती रही। इसके बाद मकान मालिक आया और उसने युवती को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवती को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया।

दक्षिण जिला पुलिस ने दिखाई फुर्ती
दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को तुरंत पकड़ने के सख्त आदेश दिए। आरोपी पारस ने अपना मोबाइल बंद कर लिया था। गहन जांच के बाद महिला एसआई सरिता, हवलदार संजय, सुनील व विक्रम यादव की टीम ने आरोपी को सतबड़ी से गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने सूचना देकर युवती के परिजनों को दिल्ली बुला लिया।

Share:

Next Post

शाहिद कपूर के साथ एक बार फिर नजर आएंगी श्रद्धा! पौराणिक कथाओं से जुड़ी है फिल्म

Tue Feb 6 , 2024
डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने साल 2013 की फिल्म आशिकी 2 से अपने बॉलीवुड सफर की शुरुआत की थी। श्रद्धा को इंडस्ट्री में 10 साल से अधिक समय हो गया है। उन्होंने इन वर्षों में हॉरर कॉमेडी से लेकर डांस ड्रामा तक हर तरह की फिल्मों में काम कर खुद को साबित किया है। […]