img-fluid

Delhi Elections: करोड़पति हैं केजरीवाल, पत्नी सुनीता के पास उनसे ज्यादा संपत्ति

  • January 16, 2025

    नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री (Former Chief Minister of Delhi) और आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के मुखिया अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने नई दिल्ली सीट (New Delhi seat) से नामांकन दाखिल कर दिया है। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने नामांकन पत्र के साथ जो हलफनामा दायर किया है, उसके मुताबिक वह करोड़पति (Millionaire) हैं। हालांकि, अरविंद केजरीवाल से अधिक संपत्ति उनकी पत्नी और पूर्व नौकरशाह सुनीता केजरीवाल के नाम है। अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी के नाम कुल 4.23 करोड़ की संपत्ति है। वहीं, केजरीवाल के खास और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पर 13 करोड़ से अधिक का कर्ज हैं।


    अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में बताया है कि उनके पास कुल 1.73 करोड़ की संपत्ति है। उनके पास 50 हजार रुपए कैश और 2.96 लाख रुपए सेविंग अकाउंट में हैं। उन्होंने अपनी अचल संपत्ति 1.7 करोड़ रुपए बताई है। पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि उनके नाम कोई घर या कार नहीं है। आप मुखिया ने कहा कि 2023-24 में उनकी कुल आमदनी 7.21 लाख थी।

    सुनीता केजरीवाल के पास ज्यादा संपत्ति
    अरविंद केजरीवाल से अधिक संपत्ति उनकी पत्नी सुनीता के पास है जो आईआरएस अधिकारी रह चुकी हैं। सुनीता केजरीवाल के पास कुल 2.5 करोड़ की संपत्ति है। इसमें 1 करोड़ से अधिक अचल संपत्ति है, जिसमें 25 लाख रुपए का 320 ग्राम सोना, 90 हजार की एक किलो चांदी शामिल है। वहीं उनके 1.5 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। केजरीवाल की पत्नी के नाम गुरुग्राम में एक घर और पांच सीटर कार है।

    सत्येंद्र जैन भी करोड़पति, पर कर्ज अधिक
    दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन ने शकूरबस्ती सीट से नामांकन दाखिल किया है। जैन के हलफनामे के मुताबिक, उनके पास करीब 4.4 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति है। इसमें 30.67 लाख की चल और 4.12 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। जैन ने बताया है कि उन पर 13,32,79,353 की देनदारी है। 2020 के मुकाबले सत्येंद्र जैन की चल संपत्ति में 4.15 लाख रुपए की बढ़ोतरी हुई है, जबकि अचल संपत्ति में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

    Share:

    UP का रहने वाला फिर दिल्‍ली में मुफ्त इलाज क्‍यों...; AAP सरकार के रुख पर HC ने लगाई फटकार

    Thu Jan 16 , 2025
    नई दिल्‍ली । उच्च न्यायालय(High Court) ने दुर्लभ बीमारी से पीड़ित(suffering from rare disease) एक व्यक्ति की याचिका पर राज्य सरकार (state government)के रुख पर नाराजगी (resentment)जताई। दिल्ली सरकार की तरफ से कहा गया कि दुर्लभ बीमारी हीमोफीलिया से पीड़ित व्यक्ति उत्तर प्रदेश का निवासी है। उसे यहां मुफ्त इलाज नहीं दिया जा सकता। हाईकोर्ट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved