बड़ी खबर

Delhi: अब भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना, बारिश ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली (New Delhi)। यमुना (Delhi Ymauna Flood) के जलस्तर पर लगातार गिरावट (steady decline in water level) आ रही है लेकिन अब भी खतरे के निशान से ऊपर है। 13 जुलाई शाम आठ बजे यमुना का जल स्तर 208.66 मीटर के रिकॉर्ड स्तर तक गया था। उसके बाद से लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। शनिवार रात आठ बजे यमुना का जलस्तर 206.87 मीटर दर्ज किया गया। जो कि चेतावनी के स्तर 204.30 मीटर से अभी भी अधिक है। इसलिए अभी तक खतरा बना हुआ है। वहीं शनिवार शाम को हुई जोरदार बारिश ने लोगों की चिंता बढ़ा दी। बारिश के कारण आईटीओ बैराज के बंद गेटों को खोलने का काम भी रोकना पड़ गया। इस बीच पीएम मोदी (PM Modi) ने एलजी को फोन कर के बाढ़ और राहत कार्यों की जानकारी ली।

रेगुलेटर को मजबूत करने में जुटी आर्मी-एनडीआरएफ
आईपी नाले पर बने रेगुलेटर को राहत ही सेना और एनडीआरएफ की टीम द्वारा ठीक कर दिया गया था। अब उसे मजबूत करने का काम चल रहा है। सेना और एनडीआरएफ अपनी ही मशीनरी को लेकर काम में जुटी है। शनिवार रात को दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardwaj) मौके पर पहुंचे। उन्होंने रेगुलेटर को मजबूत करने में जुटी टीम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सेना और एनडीआरएफ की टीम बिना रुके, बिना थके लगातार काम कर रही है।


बारिश ने दी टेंशन, फिर जारी हुआ अलर्ट
इस बीच शनिवार शाम को दिल्ली के कई इलाकों में भारी बारिश से जलभराव और जाम की समस्या पैदा हुई। मथुरा रोड पर बदरपुर से आश्रम तक ट्रैफिक जाम रहा, अपोलो अस्पताल एवं जसोला मेट्रो स्टेशन के पास जलभराव होने से सरिता विहार फ्लाईओवर के पास गाड़िया रेंगती नजर आईं। तिलक ब्रिज के पास जलभराव के कारण दिल्ली गेट से इंडिया गेट की ओर भी ट्रैफिक जाम देखा गया। मौसम विभाग ने दिल्ली में रविवार को भी हल्की से मध्यम बारिश की आशंका जताई है। बारिश से यमुना का जलस्तर बढ़ने की आशंका गहरा गई है।

भैरव मार्ग बंद
रिंग रोड से मथुरा रोड के जोड़ने वाले भैरव मार्ग पर भी पानी भर गया, जिसके बाद भैरव मार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया। इससे पहले लोक निर्माण विभाग ने दिन में पंप के जरिए पानी निकालकर भैरव मार्ग को यातायात के लिए शुरू किया था लेकिन बारिश और नाले से पानी का ओवर फ्लो होने के कारण मथुरा रोड पर पानी भर गया। बताया जा रहा है कि बराबर से गुजर रहे नाले में कई बार यमुना का पानी बैक आ जाता है। अब जैसे ही बारिश हुई तो नाला ओवर फ्लो हो गया, जिसके चलते जलभराव की समस्या हुआ।

बारिश से आईटीओ बैराज पर रुका काम
उधर, आईटीओ बैराज के चार गेटों को खोलने में खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। मुंबई से नेवी के विशेषज्ञों की टीम भी मौके पर पहुंची लेकिन बारिश के चलते गेट खोलने का काम रोक दिया गया है। अब रविवार को फिर से शुरू किया जाएगा। इस मौके पर मंत्री ने जानकारी ली कि मुख्यमंत्री लगातार बाढ़ से जुड़ी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। हर विभाग और मंत्री से लगातार अपडेट भी ले रहे हैं।

पीएम मोदी ने एलजी को किया फोन
एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को विदेश से दिल्ली लौटने के तुरंत बाद उपराज्यपाल वीके सक्सेना से फोन पर बात की और राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने में हुई प्रगति की जानकारी ली। एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पहुंचने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री मोदी ने उपराज्यपाल से बात की और यमुना के उफान के कारण दिल्ली में आई बाढ़ से पैदा हुए हालात के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस और यूएई की तीन दिन की यात्रा से लौटे हैं।

आप और भाजपा में सियासी घमासान
वहीं दिल्ली में बाढ़ को लेकर सियासी घमासान शनिवार को भी जारी रहा। दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर आरोप लगाया कि दिल्ली को जानबूझकर बाढ़ में धकेला गया है। यही नहीं सौरभ भारद्वाज ने एलजी को चिट्ठी लिखकर मुख्य सचिव नरेश कुमार, मंडलायुक्त अश्विनी कुमार और सचिव आशीष कुंद्रा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। उधर, भाजपा ने भी प्रेस कांफ्रेंस कर दिल्ली सरकार पर जिम्मेदारी से भागने का आरोप लगाया।

Share:

Next Post

US: जॉर्जिया के हैम्पटन शहर में गोलीबारी, 4 लोगों की मौत, हमलावर गिरफ्तार

Sun Jul 16 , 2023
वाशिंगटन (Washington)। अमेरिका (America) के जॉर्जिया (Georgia) प्रांत में अटलांटा के दक्षिण में एक शहर में हुई गोलीबारी (mass shooting) की घटना में चार लोगों की मौत (four people died) हो गई। हेनरी काउंटी के अधिकारियों ने एक बयान में कहा है कि अटलांटा के दक्षिण में लगभग 30 मील (48 किलोमीटर) दूर हैम्पटन (Hampton) […]