img-fluid

इंदौर में सुबह छाया घना कोहरा पुणे से आए विमान भोपाल डायवर्ट

August 23, 2026

मौसम साफ होने के बाद 2 घंटे देर से इंदौर पहुंचा विमान, यात्री हुए परेशान

इन्दौर। इंदौर (Indore) में आज सुबह मौसम (Season) ने करवट बदली और अचानक कुछ समय के लिए घना कोहरा (Dense fog) देखने को मिला। इसके कारण आज सुबह पुणे (Pune) से आने वाले विमान (flight) को डायवर्ट कर भोपाल (Bhopal) भेजना पड़ा। मौसम साफ होने पर 2 घंटे बाद यह विमान इंदौर पहुंचा। इस दौरान आने और जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।


  • विमानतल से मिली जानकारी के मुताबिक इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस की फ्लाइट (6ई-284/701) सुबह 6.40 बजे पुणे से इंदौर आकर 7.20 बजे बेंगलुरु जाती है। आज भी यह विमान तय समय पर इंदौर पहुंचा, लेकिन इस समय इंदौर में घना कोहरा छाया था। कोहरा इतना घर था कि आमतौर पर 5 से 6 हजार मीटर तक रहने वाली दृश्यता घटकर 1 हजार मीटर पर आ गई थी। दृश्यता कम होने से पायलट ने विमान को डाइवर्ट कर नजदीकी भोपाल एयरपोर्ट पर ले जाने का फैसला लिया। इसके बाद 173 यात्रियों के साथ यह विमान भोपाल पहुंचा। इधर, इंदौर में मौसम साफ होने के बाद विमान को वापस आने की सूचना दी गई, जिस पर यह विमान 8.40 बजे भोपाल से इंदौर पहुंचा। इंदौर आने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली। इसके बाद यह विमान 9.15 बजे यात्रियों को लेकर बेंगलुरु के लिए रवाना हुआ। इस दौरान पुणे से आने वाले यात्री भोपाल में और बेंगलुरु जाने वाले यात्री इंदौर एयरपोर्ट पर परेशान होते रहे। खास बात यह है कि कोहरे का असर कुछ ही देर रहा और इस फ्लाइट के पहले और बाद में आने वाली सभी फ्लाइट सामान्य रूप से संचालित हुई।

    Share:

  • Punjab Cancer Crisis: हर 21 मिनट में एक मौत, पांच साल में बढ़ी मृत्यु दर, मालवा बेल्ट सबसे ज्यादा प्रभावित

    Sun Aug 23 , 2026
    नई दिल्ली । पंजाब (Punjab) में कैंसर (Cancer) का बढ़ता प्रकोप राज्य के लिए गंभीर स्वास्थ्य चुनौती (Health Challenge) बनता जा रहा है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में कैंसर से हर 21 मिनट में एक व्यक्ति की मौत हो रही है। पिछले पांच वर्षों के दौरान कैंसर से होने वाली मृत्यु दर (Death Rate) […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved