भोपाल। प्रदेश के परिवहन विभाग में ट्रांसफरों पर प्रतिबंध होने के बावजूद 216 परिवहन निरीक्षक, उपनिरीक्षक आदि के तबादले किए गए हैं। प्रदेश कांग्रेस मीडिया उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने कहा कि परिवहन मंत्री को बताना चाहिए कि ये ट्रांसफर किसके इशारे पर किए गए हैं। अगर ये रूटीन ट्रांसफर हैं और 1 अप्रैल से प्रतिबंध हटने ही वाला है तो प्रतीक्षा क्यों नहीं की गई। अगर तबादला उद्योग के तहत यह तबादले किए गए हैं तो इनके दलाली के अड्डे कहां पर हैं? भाजपा के नेता और स्वयं परिवहन मंत्री भी कांग्रेस सरकार पर दलाली के अड्डे चलाने का आरोप लगाते थे, अब उन्हें बताना चाहिए कि परिवहन विभाग का यह तबादला उद्योग किस अड्डे से चलाया जा रहा है। भ्रष्टाचार को भी सिंगल विंडो सिस्टम बनाने में लगी भाजपा सरकार जब स्वयं ही एक अप्रैल से रूटीन तबादले से प्रतिबंध हटाने की घोषणा कर चुकी है तो फिर हड़बड़ी में यह ट्रांसफर क्यों किए गए?सरकार को बताना चाहिए कि इन तबादलों की सिंगल विंडो कहां पर है? इन तबादलों में भारी लेनदेन की आशंकाएं प्रदेश में चर्चित है। क्या आगामी नगर परिषदों के चुनाव की फंडिंग शुरू हो गई है,इस पर चुनाव आयोग को संज्ञान लेना चाहिये।
Share:Related Articles
माफिया के निशाने पर मप्र के जंगल
जंगल माफिया के हमलों से लहुलुहान हो रहे वनकर्मी भोपाल। मप्र में जंगलों की रोजाना तेजी के साथ कटाई की जा रही है। जिससे जंगल में हरे-भरे पौधों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। पेड़ों की कटाई के कारण वन परिक्षेत्र कम होता जा रहा है। 15 साल पहले जंगल काफी हरे-भरे हुआ […]
बाबा साहेब अंबेडकर की 130वीं जयंती पर CM Shivraj ने किया नमन
भोपाल । देश आज ‘भारत रत्न’ भीमराव अंबेडकर (‘Bharat Ratna’ Bhimrao Ambedkar) की 130वीं जयंती मना रहा है। भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल, 1891 को महू में हुआ था। भीमराव अंबेडकर को भारतीय संविधान का जनक कहा जाता है, आज़ादी के बाद वे देश के पहले कानून एवं न्याय मंत्री बने। 31 मार्च 1990 […]
जिस भांजी को अंजुम ने पढ़ाने के लिए घर में रखा, उसी से कर ली थी ताहिर ने शादी
मकान को लेकर कई वर्षों से चल रहा था विवाद, पूर्व में भी हो चुके थे कई प्रकरण दर्ज भोपाल। अशोका गार्डन थाना क्षेत्र स्थित अस्सी फीट रोड मयूर विहार कॉलोनी में रविवार दोपहर गोली मारकर पति को मौत के घाट उतारने वाली पत्नी-बच्चों व साथियों का सुराग नहीं लग सका है। आरोपी महिला व […]