
डेस्क। नीट पेपर लीक को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहा प्रोटेस्ट खत्म हो चुका है। सरकार ने प्रदर्शनकारियों की सभी मांगों को स्वीकार किया जिसके बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे के बाद मंगलवार को जब धर्मेंद्र प्रधान संसद पहुंचे तो सत्ता पक्ष के सांसदों ने संसद परिसर में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया था। अब मंगलवार को धर्मेंद्र प्रधान अपने गृह राज्य ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पहुंचने पर प्रधान का जोरदार स्वागत किया गया और उनके लिए एयरपोर्ट पर भारी भीड़ जमा दिखी।
बता दें कि धर्मेंद्र प्रधान ने 25 जुलाई को केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा के बाद धर्मेंद्र प्रधान पहली बार भुवनेश्वर पहुंचे। भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर समर्थकों की भारी भीड़ ने उनका जोरदार स्वागत किया। उनके स्वागत के कई वीडियो भी सामने आए हैं। इससे पहले सोमवार को जब धर्मेंद्र प्रधान संसद पहुंचे थे तो वहां भी एनडीए के सांसदों ने मकरद्वार पर उनका जोरदार स्वागत किया। सांसदों ने धर्मेंद्र प्रधान जिंदाबाद के नारे लगाए और उन्हें पाग भी पहनाया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved