भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

Digvijay Singh को मिली अहम जिम्मेदारी

  • मोदी सरकार के खिलाफ आंदोलन करने बनी कमेटी की मिली कमान
  • प्रियंका गांधी के साथ मिलकर बनाएं रोडमैप

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांगेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय (Rajya Sabha MP Digvijay) को केंद्रीय नेतृत्व ने अहम जिम्मेदारी सौंपी है। कांगेस की कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी (Acting National President Sonia Gandhi) ने मोदी सरकार के खिलाफ आंदोलन करने की रूपरेखा तैयार करने के कमेटी बनाई है।
इस कमेटी का अध्यक्ष दिग्विजय सिंह (President Digvijay Singh) को बनाया गया है। वे अब प्रियंका गांधी सहित कमेटी के अन्य 9 सदस्यों के साथ मिलकर आंदोलन का रोडमैप तैयार करेंगे। कांग्रेस के महासचिव वेणुगोपाल (General Secretary Venugopal) के हस्ताक्षर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) के नेतृत्व में बनी इस नौ सदस्यीय कमेटी में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, सांसद उत्तम कुमार रेड्डी, मनीष चतरथ, बीके हरिप्रसाद, रिपुन बोरा, उदित राज, डॉ. रागिनी नायक व जुबेर खान सदस्य के रूप में शामिल हैं। इसके पहले भी पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी (Working President Sonia Gandhi) ने दिग्विजय सिंह को कांग्रेस कीआर्थिक मामलों की समिति का सदस्य बनाया गया था। बता दें कि इसी साल सितंबर महीने में दिग्विजय सिंह को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी का स्थायी सदस्य बनाया गया था। पार्टी सूत्रों का मानना है कि कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिग्विजय सिंह को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर कांग्रेस नेताओं को यह संकेत दिए हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की भूमिका पार्टी के फैसलों में अहम है। मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार के सत्ता से बाहर होने के बाद दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश में सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। दिग्विजय ने शिवराज सरकार के खिलाफ हुए कई आंदोलनों में हिस्सा लिया। हाल ही में भोपाल में हुए आंदोलन की अगुवाई दिग्वियज सिंह ने की थी।

Share:

Next Post

Sidharth Shukla और Sushant Singh Rajput में कॉमन थीं ये 7 बातें, ऐसी थी दोनों की दोस्ती

Fri Sep 3 , 2021
नई दिल्ली: सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) के दुनिया से जाने के बाद अब उनकी यादें ही पीछे रह गई हैं. सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की तरह सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) ने भी इस दुनिया को वक्त से पहले ही अलविदा कह दिया. कम लोग जानते हैं कि सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) और सुशांत […]