इंदौर न्यूज़ (Indore News) मध्‍यप्रदेश

दिग्विजय सिंह बोलते हैं सबसे ज्यादा झूठ, दीपक जोशी को मना लेंगे : वीडी शर्मा

इंदौर। बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा (BJP State President Vishnudutt Sharma) ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Former Chief Minister of Madhya Pradesh Digvijay Singh) को देश में सर्वाधिक झूठ बोलने वाला नेता बताया। उन्होंने दिग्विजय सिंह के उस ट्वीट का जवाब दिया जिसमें उन्होने लिखा है कि गर्व से कहो हम हिंदू हैं, वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से देश विरोधी ताकतों के साथ खड़ी रही, उसमें दिग्विजय सिंह पहले नंबर पर हैं। सोनिया गांधी और राहुल गांधी (Sonia Gandhi and Rahul Gandhi) को खुश करने के लिए हिंदुत्व और आरएसएस पर आक्रमण करने काम यही दिग्विजय सिंह करते हैं।


बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस देश को गुमराह करने और हिंदुत्व पर आक्रमण करने वाले ये वो लोग हैं, जिन्हें हिंदू होने पर शर्म आती है। आज वो कह रहे हैं कि हिंदू होने पर हमें गर्व है। यही समय का परिवर्तन है, लेकिन इस परिवर्तन को जनता जानती है। ये तात्कालिक स्वार्थों के लिए इस प्रकार की भाषा बोलना, मंदिर जाना ये सब चीजें जनता समझ चुकी है।

दीपक जोशी को मना लेंगे- बीजेपी

शर्मा ने दावा किया कि पूर्व मंत्री दीपक जोशी कांग्रेस में नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि दीपक जोशी हमारे परिवार के अभिन्न अंग हैं। हमारे एक अच्छे नेता हैं। छोटी मोटी बातें हो जातीं हैं। हमारी पार्टी में संवाद की एक व्यवस्था है, हम सब निपटा लेंगे। वे एक अच्छे कार्यकर्ता के नाते पार्टी का काम करते रहेंगे।

 

Share:

Next Post

शरद पवार का फैसला विपक्षी एकता के लिए फायदेमंद, अजित को भी मिला सीधा संदेश

Wed May 3 , 2023
मुंबई (Mumbai) । सियासत में मराठा सरदार के नाम से मशहूर शरद पवार (Sharad Pawar) अपनी पीढ़ी के सबसे माहिर राजनीतिक खिलाड़ियों में से एक हैं। पवार कब, कहां और किस वक्त अपना दांव खेलेंगे, इसका अंदाजा शायद ही कोई लगा पाए। इस बार भी ऐसा ही हुआ, शरद पवार ने एक सियासी गुगली फेंकते […]