बड़ी खबर मध्‍यप्रदेश

दिग्विजय सिंह ने अपनी पार्टी पर कसा तंज, कहा प्रदेश में कांग्रेसी सो रहे

राजगढ़। देश मे चल रहे किसान आंदोलन सिर्फ देश मे ही नहीं बल्कि विदेश मे भी चर्चित है। कई बड़े विदेशी नेताओ ने इस पर अपनी चिंता व्यक्त की है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को किसान आंदोलन के मुद्दे पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार आड़े हाथों लिया ही, पर वही अपनी पार्टी कांग्रेस को भी नहीं बख्शा।

दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश के राजगढ़ में कहा कि हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के किसान कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के किसान भोले-भाले हैं, ये ही नहीं साथ ही प्रदेश में कांग्रेसी भी सो रहे हैं। उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओ से अपील की है कि वे किसान विरोधी कानून के खिलाफ जागरूकता बढ़ाए और बुलंद आवाज उठाएं।

केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए तीन कृषि कानून बिल एवं जिले के किसानों को मुआवजा नहीं मिलने के विरोध में राजगढ़ जिले के तलेन में युवा कांग्रेस द्वारा दांडी यात्रा निकाली गई थी। यह यात्रा तलेन से भोपाल तक कुल 100 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली थी। इस यात्रा में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं किसान शामिल हुए। इस दांडी यात्रा को दिग्विजय सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। यात्रा का समापन 28 दिसंबर को भोपाल में विधानसभा भवन या पीसीसी में किया जाएगा। इसी मौके पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी किसानों के साथ अन्याय कर रहे हैं। उन्होंने देश मे कई दिनों से सड़क पर कड़ाके की ठंड मे आंदोलन कर रहे किसानों की व्यथा पर दुख के साथ केंद्र सरकार पर आक्रोश व्यक्त किया है । 

Share:

Next Post

जबलपुर से कानपुर आ रही मालगाड़ी भीमसेन में हुई डिरेल, कानपुर-झांसी रेल मार्ग बाधित

Sat Dec 26 , 2020
कानपुर। जबलपुर से चलकर कानपुर के अनवरगंज आ रही मालगाड़ी शुक्रवार रात भीमसेन स्टेशन के पास डिरेल हो गई। पटरी से गाड़ी के चार डिब्बे उतर गए और ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया। क्रासिंग के बीचो-बीच पटरी टूटने से मालगाड़ी के डिरेल होने की बात कही जा रही है। फिलहाल कानपुर-झांसी रेल मार्ग बाधित और दो गाड़ियां […]