भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

जेल में बंद बाबा से मिलने जाएंगे दिग्विजय सिंह

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज नामदेव दास त्यागी उर्फ कम्प्यूटर बाबा से मिलने सोमवार को इंदौर जाएंगे। वे आज सुबह भोपाल से इंदौर के लिए रवाना हो गए। अब प्रशासन उन्हें मिलने देता है या नहीं, यह बड़ा सवाल है। ऐसे में इसको लेकर विवाद बढऩे की आशंका बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार दिग्विजय सिंह सोमवार सुबह 10.30 भोपाल से कार से इंदौर जाएंगे। उनका दोपहर डेढ़ बजे वहां पहुंचने का कार्यक्रम है। दोपहर करीब 2 बजे कम्प्यूटर बाबा से मुलाकात करेंगे। यहां उनका करीब 4 घंटे रुकने का इंतजार है। उनके वहां करीब चार घंटे वहां रुकने के कार्यक्रम को देखते हुए विरोध प्रदर्शन की आशंका बढ़ गई है। इससे पहले भी वे इसे शासन की बदले की राजनीति बता चुके हैं। रात 9 बजे वे भोपाल लौट आएंगे।

यह कार्रवाई की गई
मध्य प्रदेश के इंदौर में नामदेव दास त्यागी (कम्प्यूटर बाबा) के खिलाफ रविवार को अवैध कब्जे के मामले में कार्रवाई की गई। बाबा के गोम्मट गिरी वाले आश्रम को प्रशासन ने तोड़ दिया और बाबा को प्रिवेंटिव डिटेंशन के तहत हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। कम्प्यूटर बाबा ने मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर हुए उपचुनाव में शिवराज सरकार के खिलाफ लोकतंत्र बचाओ यात्रा भी निकाली थी।

Share:

Next Post

योग और आयुर्वेद से रोकी जा सकती है कोरोना की लहर

Mon Nov 9 , 2020
मुख्यमंत्री का ऐलान प्रदेश के हर कॉलेज में शुरू होंगी योग कक्षाएं भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में योग रामबाण है। कोरोना संकट काल में पूरे विश्व को इसकी आवश्यकता है। हमें योग का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर पीडि़त मानवता को इस भीषण संकट से बचाना […]