भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

मुरलीधर राव के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करेंगे दिग्विजय

  • पलटवार में कहा देशद्रोही आपकी सेवा कर रहे, उनकी जमानत कैसे होने दी?

भोपाल। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा के मप्र प्रभारी पी. मुरलीधर राव के खिलाफ मानहानि का केस दायर करने का फैसला लिया है। दिग्विजय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। मुरलीधर राव ने मुख्यमंत्री निवास पर भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में दिग्विजय सिंह को पाकिस्तान और उग्रवादियों का दोस्त बताया था। राव के इस बयान से दिग्विजय खासे नाराज हैं और राव के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं।



दिग्विजय सिंह नेे ट्वीट में लिखा- ‘मुरलीधर आपने मुझ पर जो आरोप लगाए हैं, आपको अदालत में जवाब देना होगा। फिर उन्होंने लिखा, मुरलीधर जी क्या आप भोपाल भाजपा आईटी सेल के अध्यक्ष ध्रुव सक्सेना को जानते हैं? क्या आप सतना के बजरंग दल के अध्यक्ष बलराम सिंह को जानते हैं? बलराम समेत 14 और साथियों को मप्र पुलिस की एटीएस ने पाकिस्तान की आईएसआई के लिए जासूसी करते हुए पकड़ा था, लेकिन मप्र की भाजपा सरकार ने इनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा क्यों नहीं चलाया?

Share:

Next Post

ट्रक से टकराया बाइक सवार बी.कॉम का छात्र, मौत

Mon Apr 3 , 2023
दोस्त को छोड़कर घर लौटते समय हुआ हादसा भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र में बीती रात एक तेज रफ्तार बाइक मुड़ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में चला रहे बी.कॉम के छात्र की जान चली गई। वहीं बिलखिरिया थाना क्षेत्र में एक वृद्धा को अज्ञात ट्रक ने रौंद दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत […]