उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

सप्त सागरों में एक विष्णु सागर के आसपास गंदगी फैली, कैसे करें पूजा

  • अधिक मास में यहाँ आ रही महिलाओं की भीड़

उज्जैन। सप्त सागरों में से एक विष्णु सागर बदहाली का शिकार बना हुआ है। नगर निगम के अधिकारियों का इस पर ध्यान नहीं है। इसके चलते यहाँ गंदगी पड़ी रहती और कीचड़ फैला हुआ है लेकिन कोई ध्यान नहीं देता है। पहले विष्णु सागर पर पूर्व सभापति सोनू गहलोत ने खूब ध्यान दिया था और यहाँ कई विकास कार्य करवाए और यह एक पिकनिक स्पॉट बन गया था। इसके अलावा मार्निंग वाक पर भी कई लोग आते थे। इन दिनों अधिक मास चल रहा है और 84 महादेव तथा सप्तसागर की यात्रा करने आने वाले श्रद्धालु विष्णु सागर भी बड़ी संख्या में आ रहे हैं लेकिन यहां श्रद्धालुओं की पूजन पाठ के लिए कोई खास इंतजाम नहीं किए गए हैं और नगर निगम ने साफ सफाई पर भी यहाँ ध्यान नहीं दिया है।


पूरे विष्णु सागर के आसपास कचरा फैला रहता है और गंदगी तथा कीचड़ है लेकिन देखने वाला कोई नहीं है। नगर निगम ने मात्र एक टेंट लगाकर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली है, जबकि हालात यह कि सागर के चारों ओर परिक्रमा पथ के आसपास भी कचरा जमा रहता है और कीचड़ भी हो रहा है लेकिन साफ-सफाई नहीं हो रही है। विष्णु सागर के संबंध में क्षेत्रीय पार्षद हेमंत गेहलोत प्रस्ताव बनाकर दे चुके हैं लेकिन अभी तक इस प्रस्ताव की कोई मंजूरी नहीं हुई है, वहीं नगर निगम के अधिकारी भी इस सागर पर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहे हैं। ऐसे में धीरे-धीरे विष्णु सागर बदहाली का शिकार होता जा रहा है। निगमायुक्त को चाहिए कि सप्त सागरों के महत्व को देखते हुए इस सागर का दौरा करें।

तीन लोगों ने महाकाल सवारी के बाद भांग खाई, अस्पताल में भर्ती
आज सुबह होश में आने के बाद उन्हें छुट्टी दी गई। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि मंडी दीप निवासी निखिल, मोहनलाल और अभिषेक कल सोमवार को महाकाल की सवारी देखने के लिए उज्जैन आए थे। इस दौरान उन्होंने भांग का सेवन कर लिया। कुछ देर के बाद तीनों की हालत बिगडऩे लगी और वे उल्टियाँ करने लगे। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ आज सुबह ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई।

Share:

Next Post

84 महादेव पर पुलिस नहीं..दो महिलाओं से हो गई चेन झपटी की वारदात

Tue Jul 25 , 2023
अधिक मास के चलते मंदिरों पर भीड़ बढ़ रही है पर पुलिस इंतजाम नाकाफी यात्रा करने वाली महिलाएँ सुरक्षित नहीं-बड़ी संख्या में जा रही हैं महिलाएँ उज्जैन। अधिक मास में 84 महादेव की यात्रा करने बड़ी संख्या में पूरे देश भर से महिला श्रद्धालु आ रही है लेकिन वह सुरक्षित नहीं है। कल भी चेन […]